पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कृषि कानूनों के विराेध में आंदाेलनरत किसानाें का कलेक्ट्रेट पर 69 दिन से धरना जारी है। इस दौरान गुरुवार को राष्ट्रव्यापी रेल राेकाे अभियान के तहत प्रदर्शन किया गया। कृषि कानूनाें काे रद्द करवाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया गया।
रेल रोको अभियान के तहत गुरुवार दाेपहर 12 बजे से झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर जिले के किसान विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। अब दो मार्च को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए आज से कमेटियां बनाई जाएंगी। जो गांव-गांव में जाकर जनसंपर्क करेगी। साथ ही कृषि कानूनों के बारे में जानकारी देकर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।
कल बड़ागांव के एईएन कार्यालय के घेराव होगा
अखिल भारतीय जाट महासभा अध्यक्ष चौधरी महताब सिंह खरबास ने बताया कि 19 फरवरी को दोपहर 12 बजे बड़ागांव के एईएन कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.