पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दो दिन अच्छी मावठ के बाद बुधवार को दिन की शुरूआत घने कोहरे के साथ हई। सुबह सात बजे दृश्यता 30 मीटर ही रही। वातावरण में नमी होने से कोहरे ने ओस का रूप ले लिया। जो फुहारों के रूप में सुबह दस बजे तक बरसती रही। इससे पौधों पर ओस की बूंदें जम गई। हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिली, जिससे दिन का तापमान बढ़ा।
खेतड़ी क्षेत्र में बुधवार को तीसरे दिन भी हल्की बरसात हुई। खेतड़ी में 4 एमएम बरसात दर्ज की गई। वातावरण में नमी से रात का तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट हो गई। वहीं दिन के तापमान में पाइंट तीन डिग्री की मामूली बढ़त हुई। पिलानी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 17.7 व न्यूनतम 13.4 दर्ज किया गया।
मौसमवाणी : 48 घंटे घने कोहरे का अलर्ट
दो दिन अच्छी बरसात के बाद मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में सूखी सर्दी के साथ घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जयपुर मौसम विभाग की माने तो जिले से पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार को खत्म हो गया। अब अगले 48 घंटों तक जिले में सूखी सर्दी के साथ दिन की शुरूआत घने कोहरे के साथ होगी। जिसका असर दोपहर तक रहने की संभावना है।
6 दिन में यू रहा तापमान
जनवरी अधिकतम न्यूनतम
06 17.7 13.4
05 17.4 14.2
04 20.0 4.3
03 17.8 10.2
02 20.9 10.6
01 19.0 1.5
खेतड़ी में 4 एमएम बरसात
खेतड़ी | सर्दी में तीसरे दिन बुधवार को कोहरे के बाद सुबह बरसात का दौर चला। इस दौरान क्षेत्र में करीब 4 एमएम बरसात हुई। बरसात के बाद चली हवा ने सर्दी का असर और बढ़ा दिया।
बाघोली | क्षेत्र के जहाज, मणकसास, बाघोली, जोधपुरा, सराय सुरपुरा आदि गांवों में रात को बरसात हुई। क्षेत्र में बुधवार को सुबह नौ बजे तक धुंध का असर रहा। इसके बाद दोबारा हल्की बरसात का दौर शुरू हो गया। फसलों के लिए फायदेमंद है।
सिंघाना | क्षेत्र में भी बरसात का दौर जारी रहा। दिन में सर्द हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी। दिनभर बादलों के पीछे सूरज धूप रहा।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.