पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत कपड़ा बाजार में व्यापारियों ने राशि भेंट की। कपड़ा व्यापार संघ ने भी सहयोग दिया। पांच लाख रुपए की निधि एकत्रित की गई। इस दौरान अनिल केडिया, नरेश गाड़िया, नारायण जालान, विनोद सिंघानिया आदि ने कपड़ा मार्केट की दुकानों पर जाकर निधि एकत्र की।
मंडावा . श्रीराम मंदिर के लिए शुक्रवार को वार्ड 14 और 15 में निधि एकत्र की गई। जितेंद्र सुरैया ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर राशि एकत्र की। कार्यकर्ता नितिन बच्छेर ने बताया कि निधि संग्रह टोली में रवि बारोठिया व अशोक धौलपुरिया थे। वार्ड 20 से पूर्व पार्षद राम अवतार चावला ने अभियान का शुभारंभ किया।
नवलगढ़ . कस्बे के वार्ड चार निवासी अरुण कुमार, सुनील कुमार व संदीप जांगिड़ की ओर से श्रीराम मंदिर के लिए 121111 रुपए की निधि प्रदान की। इस मौके पर अभियान प्रमुख महेश शर्मा, आरएसएस के प्रांत प्रौढ़ सहप्रमुख बृजमोहन, पंकज बुहाना व शब्दप्रकाश आदि मौजूद थे।
चंवरा . पौंख व नेवरी गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता ब्रह्मदत्त मीणा, रुड़सिंह, अमित सोनी ने राशि एकत्र की। इस दौरान कैप्टन नरपत सिंह नेवरी, मल्लू सिंह पौंख के पुत्रों ने, हनुमान सिंह पौख, रामसिंह शेखावत, कालूराम कुमावत नेवरी ने मंदिर निर्माण के लिए सहयोग दिया।
बिसाऊ . राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि में राशि एकत्रित करने के लिए टीम सदस्य घर-घर संपर्क कर रहे है। प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि शुक्रवार को अरूण क्याल व मुकेश पडिहार, रमाकांत मिश्रा ने समर्पण निधि कोष में प्रमोद आर्य, गोपी किशन पारीक ने सहयोग राशि एकत्रित की।
पचेरी . श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण के लिए पचेरी में भी गांव के लोगों ने सहयोग राशि प्रदान की। पचेरी कलां नावता की ढाणी के कैप्टेन जगमालसिंह यादव, पचेरी छोटी के सूबेदार सरदारसिंह, पचेरी छोटी के पूर्व सरपंच जसवंत यादव ने, पचेरी बड़ी के रणधीर सिंह ने सहयोग दिया। बुहाना प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद धर्मप्रसार प्रांत प्रमुख सीएम भार्गव के सान्निध्य व जिला विहिप कार्याध्यक्ष सुभाष व्यास, उपाध्यक्ष किशोरीलाल, राजसिंह, सज्जनसिंह व शिववकुमार के सहयोग से निधि समर्पण अभियान का दूसरा चरण प्रारम्भ किया गया।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.