पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले के 12 नगर निकायाें में स्वायत्त शासन विभाग ने चार में ही राजस्थान नगरपालिका सेवा यानी आरएमएस के अधिकारियाें काे नियुक्त कर रखा है, बाकी आठ पालिकाओं में से दाे में सहायक अभियंता तथा एक में ड्राफ्टमैन ईओ का कार्य कर रहे हैं। दाे नगर पालिकाओं में एएओ काे ईओ बनाया हुआ है। दाे नगर पालिकाओं में सांख्यिकी विभाग के अधिकारी काे ही ईओ बनाया हुआ है। आठ निकायाें में प्रशासनिक पद हाेने के बाद भी तकनीकी अधिकारियाें या अन्य सेवाओं के अधिकारियाें काे ईओ का चार्ज देने से हाईकाेर्ट के आदेश के बाद स्वायत्त शासन विभाग के सामने परेशानी हाेनी तय हाे गई है। लंबे समय से चार्ज के भराेसे चल रही पालिकाओं काे ईओ मिलने की आस पैदा हुई है।
इससे पहले 15 फरवरी काे हाईकाेर्ट ने निर्देश जारी कर नगर परिषद व नगर पालिकाओं में राजस्थान म्युनिसिपल सर्विस (आरएमएस) के अधिकारियों की जगह अब अपात्र अफसर प्रशासनिक अधिकारी पद पर नहीं लगाने काे कहा था। राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के जस्टिस दिनेश मेहता ने निकायों में अपात्र अफसरों को आयुक्त पद पर नहीं लगाने काे सुनिश्चित करने के आदेश दिए। हालांकि इसमें विशेष परिस्थिति में 15 दिन का कार्यभार दिए जाने की रियायत दी है।
चिड़ावा-पिलानी में एईएन, बगड़-बिसाऊ में एएओ और खेतड़ी में ड्राफ्टमैन ईओ
झुंझुनूं नगर परिषद में आयुक्त पद पर अनिता खीचड़ कार्यरत है। इससे पहले यहां भी ईओ काे आयुक्त का चार्ज दिया हुआ था। इनमें एक ईओ विनयपाल काे एसीबी ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। ईओ राेहित कुमार मील काे भी यहां आयुक्त बनाया गया। फिलहाल यहां पद के अनुसार अधिकारी लगे हैं। मंडावा नगरपालिका में अविनाश शर्मा काे तथा नवलगढ़ नगर पालिका में राकेश रांगेय काे ईओ लगाया हुआ है।
विद्याविहार पिलानी पालिका प्रदेश में इकलाैता नगर निकाय है जिसमें कमतर पद पर वरिष्ठ अधिकारी काे लगाया हुआ है। यहां ईओ-4 का प्रशासनिक पद स्वीकृत है, लेकिन इस पद पर कमिश्नर अभिलाषा काे लगाया हुआ है। चिड़ावा और पिलानी की नगर पालिका में ईओ का कार्यभार नगर परिषद के सहायक अभियंता राहुल भाटिया के पास है।
यहां प्रशासनिक पद हाेने के बाद भी तकनीकी अधिकारी काे दाे-दाे नगर पालिकाओं का चार्ज दिया हुआ है। खेतड़ीनगर पालिका में ड्राफ्टमैन काे ईओ का कार्यभार दिया हुआ है। यहां ड्राफ्टमैन उदय सिंह ईओ-4 की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उदयपुरवाटी व मुकुंदगढ़ की नगर पालिका में एक ही अधिकारी काे ईओ का चार्ज दिया है।
ये अधिकारी भी आरएमएस सेवा के नहीं हाेकर सांख्यिकी सेवा के अधिकारी हैं। यहां रामनिवास कुमावत को ईओ-4 का चार्ज दिया हुआ है। बगड़ व बिसाऊ नगरपालिका बिसाऊ नगर पालिका में ईओ के पद पर एएओ शिव कुमार अग्रवाल काे लगाया हुआ है। यहां ईओ-4 का पद स्वीकृत है। बगड़ में नगर परिषद के सहायक प्रशासनिक अधिकारी अमित कुमार काे चार्ज दिया है।
काेर्ट का आदेश : अपात्र अफसर नहीं बनेंगे आयुक्त
हाईकोर्ट ने हाल ही निकायों में आयुक्तों के पदस्थापन के संबंध में अहम निर्देश दिए हैं। जिसके अनुसार निकायों में अपात्र अधिकारी आयुक्त नहीं बन सकेंगे। सिर्फ, राजस्थान नगर पालिका सेवा नियम-1963 के अनुसार आयुक्त के रूप में परिभाषित योग्यताधारी को ही नियुक्त किया जा सकेगा। न्यायाधीश दिनेश मेहता ने याचिकाकर्ता श्रवणराम एवं अन्य की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के बाद निर्देश दिए थे।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.