विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को मनाया जाएगा। आवाम ग्रुप की ओर से जिला स्तरीय ऑनलाइन चित्रकला, चार्ट व पेंटिंग का आयोजन होगा। ग्रुप के सीताराम बास बुडाना ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण संरक्षण खुशहाल जीवन का आधार है। इसमें 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी पेंटिंग बनाकर पांच जून तक 9001653406 पर सेंड कर सकते है।
उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता दो वर्ग में होगी। जूनियर वर्ग में आठवीं कक्षा तक के तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना, लॉकडाउन में अपनी सृजनात्मकता काे बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.