झुंझुनूं शहर में लाल पहाड़ी इलाके में आपस में मारपीट और पत्थरबाजी हुई। झगडे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार लाल पहाड़ी इलाके में जोधपुरिया की बस्ती में आपस में खेलते हुए झगड़ा हो गया था। एक दूसरे से मारपीट करने लगे और आपस में पत्थर फेंकने लगे। झगड़े में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज करवाया गया है। तीन लोगों के चोट आई है। थाने में दोनों तरफ से ही रिपोर्ट दी गई है। कोतवाली थाने के एसआई महेश कुमार ने बताया कि लाल पहाड़ी निवासी राकेश कुमार और सागर को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसआई महेश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति हार्ट पेशेंट था, उसको पाबंद कर दिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.