पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मावठ के बाद बादलवाही का दौर जारी रहा। शनिवार को भी पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। यानी शनिवार को छठे दिन भी सूरज के दर्शन नहीं हुए। ऐसे में नमी व गलन के कारण दिन के समय सर्दी ने धूजणी छुड़ा रखी है। रात को बादलवाही होने व हवा की रफ्तार कम होने से न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़त हुई है।
शनिवार को दिन की शुरूआत बादलवाही से हुई। शहर के बाहरी क्षेत्रों में दोपहर तक हल्का कोहरा छाया रहा। पूरे दिन में सूरज दिखाई नहीं दिया। जिससे दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को 19.2 तथा गुरुवार को 21.1 डिग्री दर्ज किया गया था।
जनवरी अधिकतम न्यूनतम 09 17.2 10.4 08 19.2 8.5 07 21.1 11.4 06 17.7 13.4 05 17.4 14.2 04 20.0 4.3
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.