पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रात को सर्द हवा चलने से सीजन में दूसरी बार रविवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे पहुंच गया। जबकि दिन में धूप में तेजी रहने से अधिकतम तापमान दूसरे दिन भी 27 डिग्री पर ही रहा। शाम होते हुए हवा में दोबारा ठिठुरन वाली सर्दी का अहसास होने लगा। शनिवार को सूर्यास्त के बाद ठंडी हवा चलने से मौसम में ठिठुरन शुरू हो गई।
देर रात को आसमान साफ रहने व हवा चलने से न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट के साथ 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। जिससे रविवार को सीजन में दूसरी बार रात का पारा सात डिग्री से नीचे आ गया।
इससे पहले 22 नवंबर को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। सुबह नौ बजे तक हवा में ठिठुरन वाली सर्दी का असर कायम रहा। इसके बाद धूप में तेजी होने से हवा में सर्दी का अहसास कम हुआ। जिससे अधिकतम तापमान पाइंट 2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 27.2 डिग्री पर पहुंच गया।
पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद आप अपने घर परिवार की खुशियों के लिए भी समय निकालेंगे। घर की देखरेख से संबंधित कुछ गतिविधियां होंगी। इस समय अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखकर अपनी योजनाओं को कार्य रूप...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.