शेखावाटी में बेटी की बिंदौरी का ट्रेंड अब गांव-ढाणियों तक पहुंच गया है। सूरजगढ़ के काजड़ा गांव में बेटी को घोडी पर बैठाया गया। पूरा गांव बेटी के सम्मान में उसकी बिंदौरी में शामिल हुआ। काजड़ा गांव के हरिसिंह सोनी व विनोद सोनी ने अपनी पोती व भतीजी प्रियंका सोनी को घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाली। प्रियंका के पिता की दस साल पहले मृत्यु हो चुकी है। बिंदौरी गांव के मुख्य मार्गों से निकाली गई। विनोद सोनी ने बताया कि बेटियों को घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकालने का चलन अब गांव की गलियों तक पहुंच गया है। सूरजगढ़ काजड़ा गांव के हरिसिंह सोनी के परिवार में रविवार को शादी है। सभी परिजनों जिसमे शंभूदयाल सोनी,हरिराम सोनी, श्यामलाल सोनी,चाचा विनोद सोनी,चाचा रमेश सोनी,कृष्ण सोनी,सत्यप्रकाश सोनी,राहुल सोनी,अजय सोनी, अभिषेक सोनी,कुश सोनी,यश्वर्धन सोनी ने नाच-गाकर जश्न मनाया। । दुल्हन प्रियंका ने बताया की उनके परिवार में बेटियों को पूरा मान और सम्मान मिलता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.