पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पंचायत समिति के मुख्य द्वार के सामने शनिवार को ग्राम विकास अधिकारियों ने सात सूत्री मांगों को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ किया। ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र जांगिड़ ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी संघ के तत्वावधान में चलाए गए सत्याग्रह आंदोलन के तहत पंचायत समिति के के सामने सरकार को सदबुद्धि देने के लिए यज्ञ किया गया।
ग्राम विकास अधिकारी दलिप सिंह निर्वाण, पूर्व जिलाध्यक्ष रामस्वरुप भगरड़, किशन सिंह निर्वाण, पूरणमल गुर्जर, रामवतार गुर्जर, निहाल सिंह, वीरेंद्र गुर्जर, विक्रम गुर्जर, सुधिर, राजकुमार, राधेश्याम शर्मा, बलवंत कल्याण, कमल शर्मा, राकेश सहित अन्य ग्राम विकास अधिकारियों ने यज्ञ की पूर्ण आहुति में भाग लिया।
सूरजगढ़ . ब्लॉक ग्राम विकास अधिकारी संघ की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत शनिवार को सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। पंचायत समिति परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष विश्वंभर दयाल के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार राव, महेंद्र सैनी, दयाराम मीणा, विजेंद्र कुमार, मनोहर लाल सैनी, लहरीलाल मीणा, संदीप तनानिया, मुकेश, विकास, मुरारीलाल मोदी आदि ने वेतन विसंगति दूर करने व नियमित पदोन्नति किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर सरकार के लिए सद्बुद्धि यज्ञ कर आहुतियां दी।
बुहाना. पंचायत समिति कार्यालय के सामने शनिवार को ग्राम विकास अधिकारीयों ने सत्याग्रह आंदोलन के साथ यज्ञ हवन किया। ग्राम विकास अधिकारी अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित हैं। ग्राम विकास अधिकारीयों की मांगों को उचित मानते हुए आंदोलन को ब्लाक समन्वयक होशियार सिंह नायक ने समर्थन किया है। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी नरजीत कुमार यादव, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार यादव, अमीचंद कुड़ी, विकास कुमार, सुनील कुमार, रामकुमार मिणा, मुकेश कुमार, बलबीर जांगिड़ आदि मौजूद थे।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.