'हमारा संविधान बाइबल, गीता और कुरान है':SHRC अध्यक्ष बोले- कोई जरूरी नहीं है कि पैसा कमाने के लिए ही लॉ किया जाए

लक्ष्मणगढ़4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

लक्ष्मणगढ़ के मोदी विश्वविद्यालय में आज संविधान दिवस राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास ने कहा कि हमारा संविधान बाइबल, कुरान और गीता है। गीता को पढ़ते हुए अगर हमारा जीवन चलाएं तो हम देश के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी को निभाएंगे।

इस मौके पर आयोग अध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने छात्राओं को लॉ के बारे में बताया। इसके अलावा छात्राओं को सीआरपीसी पावर की जानकारी भी दी। साथ ही कहा कि आप लॉ के स्टूडेंट है कोई जरूरी नहीं है कि पैसा कमाने के लिए ही लॉ किया जाए, बल्कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और महिलाओं की सहायता के लिए आप आगे आएं।

इस मौके पर एक पुस्तक का भी विमोचन किया। इस दौरान मोदी कॉलेज द्वारा राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास का भव्य सम्मान किया गया।

खबरें और भी हैं...