नीमकाथाना गणतंत्र दिवस को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 26 जनवरी को उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह नेहरू पार्क में आयोजित होगा। समारोह को लेकर एसडीएम बृजेश गुप्ता ने तैयारियों को लेकर जायजा लिया। नेहरू पार्क में सुबह 9 बजे एडीएम अनिल महला और विधायक सुरेश मोदी झंडा रोहण करेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
उपखंड की सभी सरकारी स्कूल एकत्रित होकर सुबह 8 बजे नेहरू पार्क में पहुचेंगी। एसडीएम बृजेश गुप्ता ने बताया कि सुबह 9 बजे से कार्यक्रम आयोजित होंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा, पुलिस, राजस्व, शिक्षा, खिलाड़ी, पत्रकार, समाजसेवी व संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। आज तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दिया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह पर नीमकाथाना की सभी सरकारी स्कूलों व निजी स्कूल कार्यक्रम के भाग लेंगी जो।अपनी अपनी प्रदर्शनी दिखाएंगी। वही स्कूलों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम दिखाया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.