पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
तबेले में सात दिन पहले लावारिश घूमते मिले बच्चे की मां मिल गई है। उसकाे आईडी लेकर बुलाया है। ताकि बिछडे़ बच्चे काे शुक्रवार काे उसकी मां के हवाले किया जा सके। बाल कल्याण समिति के सदस्य कमल शर्मा ने बताया कि 24 दिसंबर काे तबेले में एक 11 साल का बच्चा लाेगाें काे लावारिश घूमते मिला था। बच्चे ने अपना नाम सूर्या बताया था। उसके पिता नहीं हैं और वह अपनी मां के साथ मुंबई के अमरनाथ शिव मंदिर के पास से सीकर आया था।
उसकी मां ज्याेति सूरत से सस्ते भावाें में रेडीमेंड कपडे़ खरीदकर सीकर बाजार में बेचने के लिए उसकाे साथ लेकर सीकर आई थी। ज्याेति जब कपडे़ बेचने के लिए निकली ताे उसका बेटा कब उससे अलग हाे गया। उसे पता नहीं चला। इधर, चाइल्ड लाइन काे बच्चा लावारिश हालत में मिला ताे उसकाे अंबेडकर राजकीय सेंटर पर क्वारेंटाइन के लिए भिजवा दिया था।
बुधवार काे उसकी मां बाल कल्याण समिति के पास पहुंची और बच्चे की मां हाेने के बारे में बताया। इस पर मां की पहचान करने के लिए उसकी फाेटाे जब बच्चे काे दिखाई ताे वह राे पड़ा और कहा कि अंकल यही मेरी मां है। हालांकि ज्याेति के पास खुद की काेई आईडी नहीं हाेने पर शुक्रवार काे उससे कागजात मंगवाए हैं। इसके बाद सूर्या काे उसकी मां काे साैंप दिया जाएगा।
जयपुर में भी खाे गया था बच्चा
सूर्या की मां ने बताया कि एक बार पहले भी उसका बच्चा जयपुर में खाे गया था। जाे कि, कुछ दिनाें बाद वापस मिल गया था। अब सीकर में खाेने के बाद वह दुबारा मिला है। भविष्य में वह उसकाे कभी अकेला नहीं छाेडे़गी। बाल कल्याण समिति के सदस्य कमल शर्मा के अनुसार एक दिन पहले भी बच्चे की मां उसकाे लेने आई थी।
उस दाैरान भी उसके पास आईडी नहीं थी और बच्चे काे लेने के लिए जब उससे प्रार्थना पत्र भरवाया ताे उसने मना कर दिया। इसके बाद बिना बच्चे काे लिए ही वह वापस लाैट गई। समिति सदस्य कमल शर्मा का कहना है कि संबंधित महिला के हाव-भाव संदिग्ध लगे ताे समिति ने दाल में काला नजर आने पर पुलिस काे पत्र लिखा कि बच्चे की वास्तविक मां का पता लगा जाए। बच्चे काे लेने आई महिला उसकी वास्तविक मां नहीं लग रही है।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.