पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने की आहट सुनाई देने लगी है। तीन दिन में 7 जनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। मंगलवार को 1 और बुधवार को 5 पॉजिटिव मिले। गुरुवार को भी 1 संक्रमित मिला। लगातार वायरस का स्ट्रेन बदलने और पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई हैं।
मीडिल ईस्ट, यूके और यूरोप से आने वाले यात्रियों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी 22 फरवरी से लागू होगी। पिछले तीन दिन में मिले संक्रमित सीकर शहर, फतेहपुर, कूदन, पिपराली, लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक के रहने वाले हैं। संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें होम क्वारेंटाइन किया है।
दरअसल यूरोपीय देशों समेत यूके में कोरोना वायरस का खतरनाक स्ट्रेन मिलने के बाद देश में संक्रमण का खतरा बढ़ गया था। क्योंकि इन देशों से लगातार यात्री पहुंच रहे हैं। देश में नए स्ट्रेन के 167 मरीज सामने आए। इसके अलावा केरल में महाराष्ट्र प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण की दर वापस बढ़ने लगी हैं।
इसलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ खतरे का अंदेशा जता रहे हैं। क्योंकि लोगों में महामारी को लेकर लापरवाही बढ़ी हैं। राज्य सरकार की एडवाइजरी का पालन नहीं किया जा रहा है। मास्क से दूरी बना ली हैं। शादियों में बेहताशा भीड़ बढ़ने लगी हैं। इससे जिले में दोबारा संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
15 दिन से फतेहपुर सबजेल में बंद, जांच में पॉजिटिव मिला बंदी
जिले में बुधवार को पांच जने पॉजिटिव मिले। इन पांचों पॉजिटिव मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है। फतेहपुर सब जेल में बंद कैदी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। गारिंडा के मारपीट के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच कराई तो वह भी पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा सांवलोदा लाडखानी का बुजुर्ग का हर्निया का ऑपरेशन होना था। ऑपरेशन से पहले जांच कराई तो वह पॉजिटिव मिला। इसके अलावा राधाकिशनपुरा निवासी पॉजिटिव मिली युवती की भी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। धोद के सरवड़ी गांव में मिले पॉजिटिव युवक की भी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
एक्सपर्ट : कोई यह सोच रहा है कि कोरोना गया तो गलतफहमी में है
^पॉजिटिव की संख्या बढ़ना खतरनाक सिग्नल है। कोई यह सोचे कोराेना गया तो वह गलतफहमी में हैं। फिलहाल कोई कुछ नहीं कह सकता। स्ट्रेन लगातार चेंज हो रहे हैं। कब क्या हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। महाराष्ट्र और केरल में मरीजों की संख्या बढ़ना खतरे का संकेत हैं। लोगों को चाहिए कि वे इनडोर गेदरिंग से बचे। फीटिंग का मास्क पहने। ताकि संक्रमण का खतरा कम हो सके।
डॉ. वीरेंद्रसिंह, कोविड एडवाइजर, राज्य सरकार
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.