देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर सीकर में भी देखने को मिल रहा है। दिसंबर के बाद जनवरी में भी अंचल में शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि आज मौसम साफ रहा। शीतलहर के कारण लोग सुबह देर तक घरों में ही दुबके नजर आए। अगले तीन 3 दिनों तक जिले में ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है।
फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री
कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर के बाबूलाल कुमावत ने बताया कि केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले सोमवार को यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा। कुमावत ने बताया कि देश के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते जिले में ऐसा मौसम बना हुआ है। अगले 3 दिनों तक जिले में शीतलहर चलने की संभावना है। घने कोहरा छाने और तापमान में गिरावट की संभावना है।
जमाव बिंदु तक तापमान जाने की संभावना
कुमावत ने बताया कि फिलहाल जिले में उत्तरी हवा सक्रिय है। लंबे समय तक क्षेत्र में यह हवा सक्रिय रहती है। तापमान जमाव बिंदु पर भी दर्ज किया जा सकता है। कुमावत ने बताया कि क्षेत्र में तापमान माइनस में दर्ज होने की संभावना कम है। ऐसे में फसलों पर पाला पड़ने जैसी स्थिति देखने को नहीं मिल सकती है। फसलों को नुकसान होने की संभावना भी कम है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.