पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दैनिक भास्कर एवं भाजपा जोन 2 की ओर से शहर के ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर माधव सागर काे संजाेए रखने के लिए चलाए जा रहे महाभियान में जहां कई संगठन अपना योगदान दे रहे हैं, वहीं नगर परिषद उदासीनता दिखा रहा है।
नगर परिषद की ओर से गंदा पानी निकालने के लिए भेजा गया पंप दो दिन बाद भी चालू नहीं हो सकता है। एक तरह जहां लोग श्रमदान कर विरासत को सहेजने में जुटे हैं, वहीं परिषद के अधिकारियों ने एक बार भी वहां जाकर नहीं देखा कि माधव सागर को बचाने के लिए क्या प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
जाेन 2 के अध्यक्ष गौरव दीक्षित ने कहा कि धरोहर के सफाई महाभियान से पहले कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी के साथ बैठक की थी। जिसमें कलेक्टर ने नगर परिषद को धरोहर काे संरक्षित रखने के लिए निर्देश दिए गए थे, लेकिन नगर परिषद आयुक्त श्रवण विश्नोई ने उन आदेशों को अवहेलना करते हुए धरोहर संरक्षण के काम में शून्य भागीदारी की है।
जोन की मंत्री शालिनी माथुर ने कहा कि 5 जनवरी को नगर परिषद ने तालाब के गंदे पानी को बाहर निकालने के लिए पंप को भिजवाया गया है, जो चालू तक नहीं हो सका। पंप को परिषद का कर्मचारी चलाने तक नहीं आया है। पानी नहीं निकलने के कारण सफाई अभियान भी प्रभावित हो रहा है, जिससे धरोहर को बचाने के असमर्थ है।
अभियान में 2 टन कचरा हटाया
उपाध्यक्ष महेन्द्र डीडवानिया ने बताया कि भाजपा जोन-2 के सफाई महाअभियान में ठंड के बीच भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं लाेगाें ने श्रमदान किया। लगभग 2 टन कचरे को हटाया गया। इस दौरान मण्डल मनोहर टेलर, महावीर सैन, मनोज बजाज, महामंत्री संदीप खीचड, आशिष जैन, वीरेंद्र सिंह दीपपुरा, नगर मंत्री विनोद सिंह चौहान, सुरेन्द्र कुमावत, मनोज माथुर, संदीप तिवाड़ी, गोमती दीक्षित, जितेन्द्र शर्मा, हीरालाल कुमावत, विक्रम सिंह सहित कई लोग शामिल थे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.