पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्राथमिक दुग्ध उत्पादक समितियाें के चुनाव हाेने के साथ ही अब राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण निर्वाचन अधिकारी राजीव लाेचन ने प्रदेशभर में सरस डेयरी संघाें के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सीकर-झुंझुनूं पलसाना सरस डेयरी संघ के चुनाव के लिए 26 अप्रैल काे मतदान कराया जाएगा। 27 अप्रैल काे सदस्याें द्वारा अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। प्रक्रिया 12 से 27 अप्रैल तक पांच चरणाें में पूरी की जाएगी।
संचालक मंडल के चुनाव कराने के लिए डेयरी संघ ने कुल 193 प्राथमिक दुग्ध उत्पादक समितियाें के अनुसार वार्डाें के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यदि संचालक मंडल सदस्याें का चुनाव निर्विराेध हुआ है ताे 24 अप्रैल काे ही डेयरी संघ के अध्यक्ष का चुनाव करवा दिया जाएगा।
12 से 27 अप्रैल तक पांच चरणाें में पूरी हाेगी डेयरी की चुनाव की प्रक्रिया
प्रथम चरण - 12 से 18 तक मतदाता सूची प्रकाशन
12 अप्रैल को प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 18 अप्रैल काे दोपहर 1:00 बजे तक सुची पर आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी। इसी दिन मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
दूसरा: 22 को नामांकन और इसी दिन जांच होगी
22 अप्रैल काे सुबह 9.30 से दाेपहर 12.30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र भरे जाएंगे। इसी दिन दोपहर 1:30 से 4:30 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। इसी दिन सूची का प्रकाशन किया जाएगा
तीसरा: नाम वापसी व प्रत्याशी सूची प्रकाशन
23 अप्रैल को सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियाें के नाम वापसी लिए जाएंगे। इसी दिन दाेपहर बाद प्रत्याशियों की सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
चाैथा चरण: 26 अप्रैल को मतदान और परिणाम
प्रत्याशियाें की सूची तय हाेने के बाद 26 अप्रैल काे सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ ताे मतदान के तत्काल बाद मतगणना कर परिणाम घाेषित कर दिया जाएगा।
पांचवां चरण: 27 अप्रैल को अध्यक्ष के चुनाव
अधिकारियों ने बताया कि 27 अप्रैल काे सुबह 9:00 से 10:00 तक अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों से नामाकंन भरवाए जाएंगे। दाेपहर 12:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। 12:30 बजे नाम निर्देशन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दोपहर 1:00 बजे तक नाम वापसी होंगे। यदि आवश्यक हुआ तो दोपहर 3:00 से शाम 4:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। यदि संचालक मंडल सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है तो 24 अप्रैल को ही अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।
पॉजिटिव- आज मार्केटिंग अथवा मीडिया से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपके अधिकतर काम सहज और आरामद...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.