पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
काेराेना बेकाबू हा़े रहा है। बुधवार को 36 पॉजिटिव मिले। चिंताजनक यह भी है कि सीकर टीकाकरण में पिछड़ता जा रहा है। प्रदेश में सीकर 22वें नंबर पर चला गया। अभियान के 80 दिनों में सिर्फ 2.35 लाख लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई है। प्रदेश में नागौर पहले पायदान पर है। यहां 4.5 लाख ने वैक्सीन लगवा ली। 3.75 लाख के साथ अलवर दूसरे नंबर पर है। इन दोनों जिलों से सीकर आबादी के हिसाब से बड़ा है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से सीकर आगे नहीं बढ़ पा रहा।
डेढ़ महीने पहले सीकर इस अभियान में 13वें नंबर पर था। नागौर सीएमएचओ डॉ. मेहराम कहते हैं-टीकाकरण के फायदे समझाने के लिए मदरसों से लेकर मोहल्लों तक हम प्रजेंटेशन के जरिए टीके के फायदे बता रहे हैं। राशन डीलर व बीएलओ को जोड़ा और जनप्रतिनिधियों से भी टीकाकरण के लिए अपील करवाई। सीकर स्वास्थ्य विभाग इस तरह का कोई अभियान नहीं चला रहा। सिर्फ मीटिंग की खानापूर्ति कर रहे हैं।
टीकाकरण में पिछड़े क्योंकि, न विभागों के बीच तालमेल, न लोगों को टीके के फायदे बता पाए
दोनों डोज के बाद भी 2 हैल्थ वर्कर पॉजिटिव मिले, विभाग ने कहा- न मास्क लगाया, न ही डिस्टेंस रखा
दोनों डोज लगने के बावजूद 2 हैल्थ वर्कर पॉजिटिव हो गए। गुंगारा सीएचसी में 4 अप्रैल को 2 डॉक्टर पॉजिटिव मिले। इनमें एक डॉक्टर को पॉजिटिव आने के सात दिन पहले ही पहली डोज लगी। जबकि एक संक्रमित मिले डॉक्टर को कोई टीका नहीं लगा था। इनके संपर्क में इंचार्ज का भी सैंपल लिया गया। इनको हल्के लक्षण थे। वे जांच में पॉजिटिव मिले। उन्होंने वैक्सीन ने दोनों डोज लगवा रखे थे।
दोनों डोज लगने के 42 दिन में जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिले हैं। फिलहाल संक्रमित इंचार्ज होम आइसोलेशन में है। इसी तरह रैवासा पीएचसी पर एलएचवी ने 22 मार्च को सैंपल दिया। जांच में पॉजिटिव मिली। एलएचवी ने इससे पहले वैक्सीन के दोनों डोज लगवा रखे थे। वैक्सीन लगवाने के 23 दिन बाद वे जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मिली। हालांकि 24 मार्च को फिर सैंपल लिया। जिसमें वे निगेटिव मिली है।
इनसे सीखें, उम्र 101 साल, फिर भी वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंची लक्ष्मी
101 बरस की लक्ष्मीदेवी ने 2 अप्रैल को खाचरियावास सीएचसी में टीका लगवाया है। पूरी तरह स्वस्थ हैं। भास्कर से बातचीत में लक्ष्मी ने कहा-कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सभी को वैक्सीन लगवानी ही चाहिए।
पिपराली ब्लॉक में सबसे ज्यादा 11 व दांता में 10 पॉजिटिव मिले
जिले में बुधवार को 36 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस साल 1 दिन में मिले राेगियाें की यह सबसे ज्यादा संख्या है। बुधवार को पिपराली ब्लॉक में 11, दांता में 10 और सीकर शहर में 9 जने पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा फतेहपुर में 2, खंडेला, लक्ष्मणगढ़, श्रीमाधोपुर में 1-1 पॉजिटिव मिले। अब तक जिले में 9769 पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमे से 9421 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 245 एक्टिव केस हैं।
डेढ़ माह पहले सीकर 13वें नंबर पर था, अब 22वें स्थान पर
जिला टीकाकरण
नागौर 4,05,729
अलवर 375747
जोधपुर 3,37,476
जयपुर-1 3,19,958
अजमेर 2,85,062
बाड़मेर 2,76,693
उदयपुर 2,62,337
भरतपुर 2,36,595
भीलवाड़ा 2,35,758
सीकर 2,35,078
बीकानेर 2,22,211
झुंझुनूं 2,18,903
कोटा 2,00,344
जयपुर-2 1,76,227
श्रीगंगानगर 1,80,684
दौसा 1,15,117
बूंदी 1,50,821
झालावाड़ 1,49,607
बारां 1,17,942
हनुमानगढ़ 1,13,455
राजसमंद 1,05,513
बांसवाड़ा 1,78,025
डूंगरपुर 1,14,980
चित्तौड़गढ़ 1,93,289
प्रतापगढ़ 56,985
पाली 1,97,100
चूरू 1,82,030
टीकाकरण में सीकर का पिछड़ना कमजोर प्रदर्शन को दर्शाता है। मैं प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से जानकारी लेता हूं। सीकर किसी कीमत पर पीछे नहीं रहे,इसलिए अफसरों से बात करेंगे।
-गोविंद डोटासरा, शिक्षा राज्यमंत्री
पॉजिटिव- आज का दिन मित्रों तथा परिवार के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा। साथ ही लाभदायक संपर्क भी स्थापित होंगे। घर के नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। आप पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.