पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कृषि कानून वापस लेने की मांग में अब किसानों ने टोल फ्री करने की मांग भी जोड़ दी है। शनिवार को किसानों ने दोपहर 12 से 3 बजे तक मांगों को लेकर जिले के सभी टोल प्लाजा और सड़कों को जाम कर प्रदर्शन किया। आंदोलन किसान संयुक्त मोर्चा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर किया गया।
शनिवार को अखेपुरा टोल, दादिया टोल, रसीदपुरा व दूजोद टोल सहित सभी जगह किसानों ने रास्ता रोककर प्रदर्शन किया। अखेपुरा टोल पर किसान और टोल प्लाजाकर्मी चक्काजाम को लेकर आमने-सामने भी हुए। पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। दोपहर तीन बजे बाद भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ।
किसानाें ने टाेल नाकाें से वाहनों काे बिना टाेल दिए ही निकाला। जिले में किसानाें ने 50 से ज्यादा स्थानाें पर पड़ाव डालकर चक्का जाम किया। जाम में जिलेभर में 5000 से ज्यादा वाहन तीन घंटे तक फंसे रहे। हालांकि किसानाें ने एंबुलेंस और मरीजों को ले जा रहे वाहनाें काे नहीं राेका। चंदपुरा चौराहे पर किसानों ने जाम रखा। किसानों ने कहा-जब तक काले कानून वापस नहीं लिए जाते तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। मोदी सरकार किसानों के साथ षड्यंत्र कर रही है। आंदोलन में हिंसा करवाकर इसे बदनाम करने पर तुली हुई है।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.