पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में रविवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। कई स्थानों पर देर सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। ठंडक बढ़ने की वजह से तापमान में भी 6 से 7 डिग्री तक की गिरावट रही। हालांकि दो दिन बार रविवार को सूरज के दर्शन हुए। लेकिन शीतलहर के कारण धूप में भी सर्दी का अहसास कम नहीं हुआ।
फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर एक साथ रात के तापमान में 6.5 डिग्री तक की गिरावट आ गई। मौसम रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र पर रविवार को अधिकतम 15.4 व न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। केंद्र की माैसम रिपाेर्ट के अनुसार शनिवार काे अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया।
माैसम विभाग के मुताबिक 14 जनवरी तक शेखावाटी सहित प्रदेश के कई जिलाें में उत्तरी-पूर्वी हवा के दबाव के साथ अगले चार दिन तक शीतलहर के साथ काेल्ड-डे की संभावना जताई जा रही है। इस दाैरान कई स्थानाें पर देर सुबह तक काेहरा भी छाया रह सकता है। मकर संक्रांति पर भी कोहरा पतंगबाजी में बाधा बन सकता है। इससे पहले वर्ष 2016 में भी जनवरी के प्रथम सप्ताह में विक्षाेभ के साथ माैसम बिगड़ने की वजह से काेहरा, बादल, बारिश एवं शीतलहर की स्थिति बनी रही है।
14 जनवरी तक इस तरह रह सकता है मौसम
11 जनवरी
हवा : 4 से 14 किमी घंटा रफ्तार पश्चिमी
मौसम : मौसम साफ रहेगा
नमी : 40-50%
12 जनवरी
हवा : 4 से 7 किमी घंटा रफ्तार पश्चिमी
मौसम : मौसम साफ रहेगा
नमी : 34-44%
13 जनवरी
हवा : 7 से 11 किमी घंटा रफ्तार उत्तरी-पूर्वी
मौसम : मौसम साफ रहेगा
नमी : 32-40%
14 जनवरी
हवा : 4-7 किमी घंटा रफ्तार उत्तरी-पश्चिमी
मौसम : कोहरे की संभावना
नमी : 34-44%
मौसम के कारण जनवरी के 10 दिन में नहीं ले पाए पतंगबाजी का आनंद
अमूमन मकर संक्राति के नजदीक आने के साथ ही लाेग एक जनवरी से ही पतंगबाजी शुरू कर देते है। इस साल एक जनवरी से 10 जनवरी तक माैसम के मिजाज बिगड़े रहने की वजह से पतंगबाजी का पूरा आनंद नहीं ले पाए। क्याेंकि एक जनवरी काे तापमान जमाव बिंदू के नीचे रहा, दाे जनवरी के बाद 9 जनवरी तक लगातार काेहरा, बादल, शीतलहर के साथ आसमान पूरी तरह से धुंधला बना रहा। 10 जनवरी काे सुबह कोहरा और दोपहर में शीतलहर पतंगबाजी में बाधा बने।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.