पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंसान को सभी जीवों के प्रति दया रखनी चाहिए। क्योंकि ईश्वर के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण इंसान ही है। सत्य पर चलना चाहिए। हालांकि सत्य का मार्ग कठिन जरूर होता है, लेकिन उसका साथ कभी नहीं छोड़ना है। ये कहना है वृंदावन के आचार्य बालकृष्ण महाराज का।
आचार्य बालकृष्ण महाराज सीकर के आमली रोड स्थित मैना सदन में चल रही भागवत कथा वाचक हैं। कथावाचक ने परीक्षित जन्म के प्रसंग को समझाते हुए बताया कि भागवत श्रवण संसार का सर्वश्रेष्ठ सत्कर्म है। जिस स्थान पर भागवत कथा होती है, वहां स्वयं भगवान विराजते है।
आचार्य ने कहा कि सभी मनुष्यों को समाज में अच्छे कार्य करना चाहिए। जीवों के प्रति दया की भावना रखना चाहिए। सत्य का मार्ग कठिन जरूर होता है, बावजूद सत्य का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि फल की चिंता किए बगैर कर्म करना चाहिए।
बगैर कर्म के कुछ भी संभव नहीं होता है। जो मनुष्य अच्छा कर्म करता है। उसे अच्छा फल मिलता है और गलत कर्म करने वाले को उसके अनुसार ही फल मिलता है। इसलिए अच्छा कर्म करते रहना चाहिए। भागवत की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि दो मार्ग होते हैं। एक मार्ग दमन का है, तो दूसरा उदारीकरण का।
भागवत कथा श्रवण मात्र से ही पापों से मुक्ति मिलती है। भागवत कथा एक ऐसा अमृत है कि जिसे बार बार पीने पर भी आत्मा तृप्त नहीं होती है। महाराज ने कहा कि भक्ति के दो पुत्र हैं-पहला ज्ञान व दूसरा वैराग्य। भागवत कथा वह कथा है। जिसे सुनते ही ज्ञान और वैराग्य जागृत हो जाते हैं। इसीलिए तो भागवत पाप से बचाती है। कथा में कल कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग सुनाया जाएगा। इसमें कृष्ण लीला से लेकर उनके प्रेम में गोपियों की स्थिति के बारे में बताया जाएगा।
पॉजिटिव- आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। नेगेटिव- नक...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.