पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
किसान संयुक्त माेर्चा की ओर से किसानों आंदोलन के समर्थन में आज दोपहर 12 बजे से चक्काजाम शुरू कर दिया है। 3 बजे बाद टोल प्लाजा को भी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इस आंदोलन को सरकार का समर्थन है, इसके लिए सुबह 11 बजे से ही पुलिस मौके पर तो रही, लेकिन सिवाय तमाशा देखने के कुछ नहीं कर रही थी। आंदोलन की बागड़ौर कई जगहों पर युवाओं ने संभाल रखी थी जो वाहन चालकों के साथ दुर्व्यवहार करते दिखे।
इसके अलावा अखेपुरा पर करीब 3 रोडवेज फंस गई। इनमें कुछ सवारियां बुर्जुग थी तो कुछ छोटे बच्चे। तीन घंटे तक धूप में बस में बैठे हुए परेशान होते रहे। महिलाएं जरूर अपने बच्चों को बहलाने के लिए खिला रही थी। फंसे यात्रियों का कहना था कि हमारी क्या गलती है।
कई जगहों पर चक्काजाम की जिम्मेदारी माकपा और कांग्रेस नेताओं ने संभाली। सुभाष महरिया इस आंदोलन के बहाने खुद को फिर से स्थापित करने में जुटे है। वे सुबह से हाइवे पर चल रहे चक्काजाम में शामिल हुए।
खूड में आज दर्जनभर गांवों की महापंचायत भी चल रही है। आसपास के करीब दर्जनभर गांव के लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। खूड में चक्काजाम की जिम्मेदारी संभाल रहे नौजवान सभा के किशोर मांडोता ने बताया कि हम बीच रास्ते पर महापंचायत कर रहे हैं, इससे महापंचायत भी हो जाएगी और चक्काजाम भी होगा।
किसान आंदोलन को समर्थन करने जा रहे ट्रैक्टर और दूसरे वाहनों का टाेल दिल्ली हाईवे पर तो मुफ्त कर दिया है, लेकिन सीकर जयपुर रोड पर अभी भी वसूला जा रहा है। प्रदर्शनकारी टोल कंपनी के लोगों से बात करके उसे टोल फ्री कराएंगे। इससे पहले आंदाेलन काे सफल बनाने के लिए शुक्रवार शाम तक किसान संयुक्त माेर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने तैयारियाें काे अंतिम रूप दिया। प्रवक्ता बीएल मील और माकपा प्रवक्ता किशन पारीक ने बताया कि आंदाेलन के लिए टाेल नाकाें के साथ ही जिले 50 से ज्यादा मुख्य मार्गाें पर स्थान चिन्हित किए गए है।
ये खबरें भी पढ़ें
राजस्थान से जुड़े हाईवे किसानों ने जाम
अलवर में सड़कों पर पत्थर और कंटीली झाड़ियां बिछाईं
बीकानेर में बड़ी संख्या में ट्रकों को सड़क किनारे रुकना पड़ा
पॉजिटिव- आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.