कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के विरुद्ध एक दिसम्बर से भाजपा का प्रदेश व्यापी जनआक्रोश रथ निकाला जाएगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर शहर मंडल जोन एक की बैठक हुई। पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी ने रथ यात्रा की जानकारी दी। विधानसभा जन आक्रोश के सह संयोजक नवरंग हलवाई ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की।
भाजपा जिला प्रवक्ता रतनलाल सैनी ने कार्यक्रम के रूट चार्ट की जानकारी दी। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, भाजपा नेता सज्जन सैनी, मंडल महामंत्री इन्द्र शर्मा, महामंत्री गणेश सैनी, विमल जैन, संपत कुमावत, मंत्री हरेन्द्र जैदिया, प्रेम सिहोत्रा, तरुण ढींकिया, मो. अली खत्री, शाहरुख रंगरेज, विकास शर्मा, धीरज बगड़िया, देवकीनंदन बगड़िया, संजय लोदिका, मनीष शर्मा, कालूराम लोदिका आदि मौजूद थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार खटीक ने की।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.