राजस्थान विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार काे सबलपुरा पावर हाउस स्थित श्रमिक भवन में भामस के जिलाध्यक्ष दीप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री रामगोपाल शर्मा एवं निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र शर्मा द्वारा जिले के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तदर्थ समिति का गठन किया गया।
जिसमें बद्री प्रसाद कुमावत अध्यक्ष, भागीरथ मेहरा महामंत्री, भीवांराम वर्मा कोषाध्यक्ष ,जगदीश जांगिड़ कार्यकारी अध्यक्ष ,झाबरमल घोंसल्या, नरसी लाल ढाका प्रहलाद यादव उपाध्यक्ष, चंदगीराम संयुक्त मंत्री घनश्याम संगठन मंत्री मनोनीत किए गए। इस अवसर पर विद्युत श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार भास्कर, महामंत्री अशोक कुमार एवं जिले के विभिन्न स्थानों से सेवानिवृत्त विद्युत श्रमिक उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.