सीकर में दक्षिणी हवा चलने से आज सर्दी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। सीकर के फतेहपुर में आज तापमान में 1 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की मानें तो वापस उत्तरी हवा चलने से एक बार फिर सर्दी का असर बढ़ेगा। साथ ही तापमान में गिरावट भी आएगी।
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री था। केंद्र के बाबूलाल कुमावत के मुताबिक बीती रात से जिले में दक्षिणी हवा सक्रिय है। जिसके कारण तापमान में यह बढ़ोतरी हुई है। यदि अब शाम तक यह हवा सक्रिय रहती है तो बादलों की आवाजाही भी हो सकती है। वही उत्तरी हवा चलने से वापस तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक सीकर में पिछले साल 27 नवंबर का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दिसंबर में यदि लोकल चक्रवात एक्टिव होता है तो जिले में हल्की बारिश की संभावना भी होगी। इस बारिश के बाद मौसम खुलने के साथ ही सर्दी का असर और भी ज्यादा बढ़ेगा। ऐसे में तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंचेगा। साथ ही सुबह और शाम के समय कोहरा भी छाया रह सकता है।
सीकर में पांच दिनों का न्यूनतम तापमान
27 नवंबर | 4.8 |
26 नवंबर | 3.5 |
25 नवंबर | 3.7 |
24 नवंबर | 2.4 |
23 नवंबर | 3.8 |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.