पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राजनीतिक दलों की संगठनात्मक नियुक्तियों में जिले को एक और बड़ी जिम्मेदरी मिली है। फतेहपुर विधायक हाकम अली और मंडावा विधायक रीटा चौधरी प्रदेश महासचिव तथा निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष फूलसिंह ओला को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। गोविंदसिंह डोटासरा पहले से पीसीसी चीफ है। भाजपा का भी शेखावाटी पर फोकस है।
भाजपा ने चूरू के सतीष पूनिया को प्रदेशाध्यक्ष और सीकर के हरिराम रणवां को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी है। कांग्रेस की इन नियुक्तियों के राजनीतिक मायनों में आगामी संगठनात्मक विस्तार और विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
पूर्व में भाजपा शेखावाटी में प्रदेश स्तर पर कई नियुक्तियां कर चुकी है। अब कांग्रेस में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर जोड़ तोड़ शुरू हो गया है। हाकम अली और ओला का नाम भी जिलाध्यक्ष के लिए चर्चा में था। अब दूसरे नेता जिलाध्यक्ष पद के लिए समर्थन जुटाने लगे हैं।
हाकम अली को डोटासरा से नजदीकी और अल्पसंख्यक समुदाय का फायदा
विधायक हाकम अली को प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के नजदीकी और अल्पसंख्यक समुदाय से होने का फायदा मिला।
ओला को बड़े नेताओं से नजदीकी का फायदा
ओला यूथ कांग्रेस में जिलाध्यक्ष रहे हैं। निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष है। सीएम गहलोत सहित बड़े नेताओं के नजदीक होने का फायदा मिला।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.