अंचल में तेज सर्दी का दौर जारी है। हालांकि बादल आने से शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री बढ़ गया। उत्तरी हवा का दबाव भी कम रहा। ठंड की वजह से देर सुबह तक धूप का असर भी कमजाेर रहा। दाेपहर में धूप बढ़ने के बाद माैसम सामान्य हुआ।
फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर शुक्रवार काे अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में फतेहपुर सबसे सर्द रहा। केंद्र पर गुरुवार काे अधिकतम पारा 28.5 व न्यूनतम 2.4 डिग्री था।
जयपुर माैसम विभाग की रिपाेर्ट के अनुसार एक सप्ताह से प्रदेश में सबसे ठंडा फतेहपुर का तापमान दर्ज हाे रहा है। इसके कारण कंपकपाने वाली सर्दी पड़ने लगी है।
पिछले साल के मुकाबले नवंबर का अंतिम सप्ताह ज्यादा ठंडा रहने की संभावना जताई जा रही है। गत वर्ष नवंबर के अंतिम सप्ताह में फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर रात का पारा औसत 4 से 5 डिग्री के करीब था।
जयपुर माैसम विभाग के अनुसार फिलहाल 28 नवंबर तक शेखावाटी सहित प्रदेश में कई स्थानाें पर उत्तरी हवा के साथ शीतलहर चलने की संभावना जताई है। क्षेत्र में तापमान में गिरावट के साथ जमाव बिंदु तक पहुंचने व सर्दी तेज हाेने की संभावना जताई जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.