जिले के कुख्यात बदमाश ओमा ठेहट उर्फ ओमप्रकाश काे राजपासा में गिरफ्तार कर फिर जेल भिजवाया गया है। एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि रानाेली थाना इलाके से गिरफ्तार ओमा ठेहट को पुलिस ने दोबारा राजपासा एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
इससे पहले उसे दुष्कर्म के आराेप में जेल भेजा था । गौरतलब है कि इससे पहले ओमा ठेहट को गिरफ्तार किया था। पुलिस में उसे वापस राजपासा में जेल भिजवा दिया है। एसपी ने बताया कि ओमा ठेहट अवैध हथियार रखने, लूट, डकैती, हत्या, महिला अत्याचार जैसे अपराधाें से जुड़ा है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हंै। गवाह काे धमकाने के आराेप भी हैं।
ओमा ठेहट की बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रानाेली थानाधिकारी के जरिए पुलिस ने इस्तगासा तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट के पास पेश किया। जिला मजिस्ट्रेट ने उसे गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। सीकर। कुख्यात बदमाश काे रानाेली पुलिस ने शनिवार काे गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म के आराेप में जेल बंद रहा ओमा ठेहट 20 दिन पहले ही बाहर आया था। पुलिस ने उसे राजपासा में िगरफ्तार किया है। फिलहाल उसे जयपुर जेल भिजवाया गया है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.