केंद्र की भाजपा सरकार को सात साल पूरे होने पर प्रदेश भाजपा संगठन भी कई कार्यक्रम कर रहा है। सीकर में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने भी कई कार्यक्रम किए। इस मौके पर मोर्चा की ओर से सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम किए।
मोर्चा के राजेश सिंह ने बताया कि मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर एक निजी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। कोरोना काल के चलते भी रक्तदान शिविर में युवाओं व महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें 68 यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर भाजपा नेता महेश शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में युवाओं ने रक्तदान करते हुए लोगों को
रक्तदान करने वालों को यातायात नियमों का पालन की अपील करते हुए प्रशस्ति पत्र और हेलमेट सौंपे गए। उन्होंने बताया कोरोना काल की वजह से सीकर के हॉस्पिटलों में ब्लड की काफी कमी आ गई है। इस कारण ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना के मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर आयोजन किया गया।
ओबीसी मोर्चा की ओर से सेवा ही संगठन अभियान के तहत कोरोना काल में स्वच्छता अभियान, मास्क वितरण, परिंडा अभियान जैसे अनेक कार्यक्रम किए गए है। रक्तदान शिविर में भाजपा प्रदेश मंत्री मधु कुमावत, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, पूर्व विधायक केडी बाबर, नगरपरिषद में नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री आसिफ खान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राज कुमार जोशी, उपाध्यक्ष सज्जन सिंह निर्वाण, भाजपा नेता बलदेव सिंह खंडेला मौजूद रहे।
जिला विकास समन्वय निगरानी समिति के सदस्य नरेंद्र वर्मा, पूर्व महामंत्री भंवरप्रकाश शर्मा, महावीर राज सैनी, भाजपा युवा नेता स्वदेश शर्मा, निश्चय जीनगर, दीपक सोनी, राजेश जोशी, मुकेश नाइक, यशोवर्धन कासली, मनीष ढाका, दुर्गा हटवाल, रविंद्र गहलोत, देवेंद्र खजड़ोलिया, नरेंद्र सोलंकी, पृथ्वीसिंह, देवेंद्र सिंह, अजीत सिंह, संजय सिंह सहित अनेक पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.