31 दिसंबर से जनता के लिए खुलेगा नेहरू पार्क:ओपन जिम के साथ महिलाओं के लिए छोटा पार्क भी होगा, मेला ग्राउंड भी डवलप होगा

सीकर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
रिनोवेट होने के बाद नेहरू पार्क में बना छोटा तालाब। यहां फाउंटेन भी लगाया जाएगा।

सीकर शहर के सालासर रोड पर बने नेहरू पार्क को रिनोवेट होने के बाद 31 दिसंबर से आम जनता के लिए शुरू किया जा सकता है। रिनोवेशन के बाद इस पार्क में बने छोटे तालाब में फाउंटेन के साथ ओपन जिम भी होगा।

नगर परिषद सभापति जीवण खां ने बताया कि नेहरू पार्क में छोटे तालाब को रिनोवेट किया गया है जिसमें फाउंटेन भी लगाया गया है। पहले बारिश का पानी तालाब में चला जाता था। इसे रोकने के लिए ऊंचाई भी बढ़ाई गई है। साथ ही पास बने फायर स्टेशन को भी नेहरू पार्क में ही जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही वॉकिंग ट्रैक भी बनाया जा रहा है।

पूरे पार्क का एक लेवल किया गया है। साथ ही नया वॉकिंग ट्रैक भी बनाया जा रहा है।
पूरे पार्क का एक लेवल किया गया है। साथ ही नया वॉकिंग ट्रैक भी बनाया जा रहा है।

सभापति ने बताया कि इसके अलावा अब पार्क में ओपन जिम, महिलाओं के लिए अलग से एक छोटा पार्क भी बनाया जाएगा जिसमें वे योगा कर सकें। नेहरू पार्क के बाहर मेला ग्राउंड भी 31 दिसंबर के बाद डवलप किया जाएगा। ऐसे में यहां छोटे-छोटे स्टॉल भी बनाए जाएंगे जहां आइसक्रीम, पॉपकॉर्न जैसे प्रोडक्ट बच्चों के लिए मिलेंगे और फैमिली के लिए बैठने की सुविधा मिलेगी। नगर परिषद के रिनोवेशन प्रोजेक्ट के लिए कोई फिक्स बजट नहीं है। काम पूरा होने पर ही लागत पता चल पाएगी। सभापति ने कहा कि यदि 31 दिसंबर तक कोई छोटा मोटा काम बाकी रहता है तो भी इससे आमजन के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

पार्क की चारदीवारी को भी हेरिटेज लुक दिया गया है।
पार्क की चारदीवारी को भी हेरिटेज लुक दिया गया है।

रिनोवेशन के काम में नेहरू पार्क में चारदीवारी को हेरिटेज लुक दिया गया है। इसके अलावा पार्क का लेवल कर पेड़-पौधे भी लगाए गए हैं। वॉकिंग ट्रैक बनाया गया है। साथ ही भविष्य में यहां नगर परिषद अब मेला ग्राउंड भी डवलप करेगा।