पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सीकर जिला संयुक्त किसान मोर्चा एवं अखिल भारतवर्षीय जाट महासभा की ओर से शुक्रवार काे महाराजा सूरजमल के 258 वां बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयाेजित किया गया। कार्यक्रम महावीर पुराहित की अध्यक्षता में शिव पैलेस में हुआ। इस माैके पर वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल के हमारी संस्कृति में याेगदान काे दाेहराया। साहित्यकार विमला महरिया ने महाराजा सूरजमल के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित काव्य पाठ किया।
इंजीनियर दिनेश जाखड़ ने किसान आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति के बारे में अवगत कराया। इससे पहले माैजिज लाेगाें ने महाराजा सूरजमल के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में बी एल मील, रतन सिंह पिलानिया, जसवीर भूखर,पूरणमल सुंडा, धर्मेंद्र गिठाला, गंगासहाय यादव, रवि बिजारणिया, हरलाल सिंह सुंडा, भंवर लाल बिजारणिया,भंवर सिंह महला, मामराज सिंह चौधरी, शिवदयाल मील , मदन गढ़वाल, चोखाराम बुरड़क, वेदप्रकाश राय, गोवर्धन गोदारा, सुभाष फगेड़िया, बलराम नायक, जयंत खीचड़, संजय कृष्णिया, महेंद्र सिंह सुन्डा, अनिल बुरड़क, नेमीचंद मून्ड, सतवीर रुहेला, मनीराम भामू,, सुरेंद्र ओला, अशोक कुमार सैनी, सुनील जेवलिया, विनोद नायक, पार्षद महेंद्र सिंह जाखड़, जगबीर पिलानिया ,डॉ प्रदीप कुमार दीप ,ताराचंद यादव, मनोहर लाल बोचल्या, अजमत अली गौड़, महेश कुमार जाखड़ सहित विभिन्न संगठनाें के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
अखिल भारतवर्षीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष रामनिवास जाखड़ के नेतृत्व में महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व अध्यक्ष कैलाश ढाका, उमेद पिपराली, जितेंद्र सिंह, बलवीर थोरी, संजय कृष्णिया, अविनाश, प्रेमचंद सेवदा, रामरतन आदि शामिल हुए। इधर जाट समाज सीकर की ओर से जिला अध्यक्ष नरेंद्र धायल व जाट समाज अध्यक्ष अभिषेक चौधरी की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें सामाजिक सेवा वेलफेयर सोसाइटी का गठन करने का निर्णय किया गया। कार्यक्रम में बलवीर जाखड़, अभिनव, सुरेश, हनुमान ,संतोष, संदीप, ताराचंद सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। महाराजा सूरजमल गेट वृंदावन सिटी पिपराली राेड पर महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया गया।
इस माैके पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सूरजभान ने महाराजा सूरजमल के बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उनके वैभव और साहस के बारे में बताया। इस मौके पर राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता परेश चौधरी, एडवोकेट पल्लव चौधरी, ताराचंद प्रधान, आनंद चौधरी, विजय सिंह, सुधीर नेहरा, राजेश खाकल पंस मुखराम लांबा, बाबूलाल चौधरी आदि उपस्थित रहे। झुंझुनू बाईपास विनायक विहार कॉलोनी वासियों ने महाराज सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया। महाराज सूरजमल द्वार पर आयोजित कार्यक्रम में लोगो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। युवाओ से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.