तापमान एक डिग्री बढ़कर 44 डिग्री:धूप की तेजी के चलते सूनी रही सड़कें, फिर चलेगी हीटवेव

सीकर10 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
दोपहर के समय सूनी रही ईदगाह रोड। - Dainik Bhaskar
दोपहर के समय सूनी रही ईदगाह रोड।

सीकर जिले में एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। लगातार तीसरे दिन तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही धूप में तेजी होने के चलते आज दोपहर के समय शहर में मुख्य मार्गों पर भी वाहनों की आवाजाही बेहद कम रही। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके पहले मंगलवार को तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया था।

कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर के मौसम विशेषज्ञ कैलाश वर्मा ने बताया कि धूप में तेजी के चलते लगातार दूसरे दिन भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब 2 दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद 20 मई से मौसम शुष्क होगा। साथ ही हीटवेव का दबाव बढ़ने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। जिससे आमजन को वापस तेज गर्मी का एहसास होगा। मई के और जून महीने के शुरुआत में प्री मानसून की भी संभावना रहेगी।

फतेहपुर में पांच दिनों का तापमान

18 मई - 44 डिग्री

17 मई - 43 डिग्री

16 मई - 42 डिग्री

15 मई - 46.5 डिग्री

14 मई - 47.3 डिग्री