LIVE
सीकर के धोद में हंगामा, भाजपा समर्थक आपस में उलझे:भाजपा प्रदेश मंत्री बागी होकर लड़ रहे प्रधान का चुनाव; लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, नेछवा, रामगढ़ शेखावाटी में कांग्रेस के प्रधान जीते

सीकर6 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

सीकर जिले की सभी 16 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए वोटिंग चल रही है। इसी बीच, लक्ष्मणगढ़, नेछवा, रामगढ़ शेखावाटी और फतेहपुर में कांग्रेस पार्टी ने प्रधान पद पर जीत हासिल कर ली है।

धोद पंचायत समिति के चुनाव में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश बिजारणियां ने निर्दलीय नामांकन किया। वोटिंग शुरू होने से पहले भाजपा प्रत्याशी मूलचंद रणवां और ओमप्रकाश बिजारणियां के समर्थक आपस में भिड़ गए।

सीकर जिले का रिजल्ट देखिए…

पंचायत समितिजीतेहारे
अजीतगढ़
बलारां
दांतारामगढ़सुभाष चंद(कांग्रेस)- 9 वोटज्योति कंवर(भाजपा)- 6 वोट
धोद ग्रामीण
धोद
फतेहपुरभंवरी देवी(कांग्रेस)-9 वोटकेशर देवी(भाजपा)-6 वोट
खाचरियावास
खंडेलामीनाक्षी सिंह(कांग्रेस)- 22 वोटअर्चना देवी(भाजपा)- 15 वोट
लक्ष्मणगढ़अनिता कुमारी(कांग्रेस)- 11 वोटडॉ. नीतू चौधरी(भाजपा)- 4 वोट
नेछवाकिरण देवी(कांग्रेस)- 11 वोटसुमन रॉयल(भाजपा)- 4 वोट
नीमकाथाना
पलसाना
पाटनमाधो सिंह मीणा(कांग्रेस)- 11 वोटअमर सिंह(भाजपा)- 8 वोट
पिपरालीअनिता कुमारी(कांग्रेस)- 11 वोटबाबू सिंह(भाजपा)- 6 वोट
रामगढ़ शेखावाटीभागीरथ मल कटारिया(कांग्रेस)- 8 वोटओमप्रकाश(भाजपा)- 7 वोट
श्रीमाधोपुर

जिले में 16 पंचायत समितियों में कुल 304 वार्ड हैं। इनमें कांग्रेस को 14 पंचायत ​समितियों में बहुमत है। वहीं धोद और फतेहपुर पंचायत समिति में किसी के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। हालांकि इन दोनों में सबसे बड़ा दल भाजपा है।

वहीं जिले में कांग्रेस और भाजपा के सभी कैंडिडेट बाड़ाबंदी में हैं। ऐसे में सभी बाडे़बंदी से आकर वोट देने आएंगे।

जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने बताया- भाजपा सभी 16 पंचायत समितियों में प्रधान पद पर चुनाव लड़ेगी। सीकर में पिछली बार 12 पंचायत समिति थीं। इस बार 4 नई पंचायत समिति बन गई हैं। सभी नई पंचायत समितियों में भी कांग्रेस को बहुमत मिला है।

सीकर जिले की पंचायत समितियों के उम्मीदवार

पंचायत समितिभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीअन्य दावेदार
अजीतगढ़-प्रमोद स्वामीपूरण गुर्जर (भारत आदिवासी पार्टी)
बलारांरंजना शर्मासुभिता फगेड़िया-
दांतारामगढ़ज्योति कंवरसुभाष शेषमा-
धोद ग्रामीणसरिता पालीवालचंदा(सीपीआई-एम)
धोदमूलचंद रणवां-ओमप्रकाश बिजारणियां(निर्दलीय)
फतेहपुरकेशर देवीभंवरी देवी-
लक्ष्मगणगढ़नीतू चौधरीअनिता कुमारी-
खाचरियावासप्रहलाद सहाय खटीकसुरेश कुमार वर्मा
खंडेलाअर्चना घोसल्यामीनाक्षी सिंह-
नेछवासुमन रॉयलकिरण पारीक-
नीमकाथानाममता सैनीगीता(निर्दलीय)
पलसानाजमना देवीप्रभा देवी-
पाटनअमर सिंहमाधव सिंह मीणा-
पिपरालीबाबू सिंहअनिता कुमारी-
रामगढ़ शेखावाटीओमप्रकाश वर्माभागीरथ मल कटारिया-
श्रीमाधोपुरबनारसीभंवरी-

सुबह 10 बजे होगी कैंडिडेट्स की बैठक

इधर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया- जिले की सभी 16 पंचायत समितियों के प्रधान पद के चुनाव के लिए जीते हुए कैंडिडेट्स की बैठक सुबह 10 बजे होगी। वहीं सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे। सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। दोपहर 1 बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। वोटिंग के तुरंत बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने बताया- निर्वाचन के लिए पंचायत समिति रामगढ़ शेखावाटी में SDM ऑफिस, बलारां में महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल बलारां, फतेहपुर, नेछवा, लक्ष्मणगढ़, पिपराली, दांतारामगढ़ श्रीमाधोपुर, खंडेला, नीमकाथाना, पाटन, अजीतगढ़ और पलसाना में संबंधित पंचायत समिति सभागार, धोद में पंचायत समिति सभागार मुख्यालय सीकर, धोद ग्रामीण में गवर्नमेंट साइंस कॉलेज सबलपुरा सीकर, खाचरियावास में राजीव गांधी सेवा केंद्र में चुनावों की वोटिंग और काउंटिंग होगी।

.

लाइव अपडेट्स

43 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मणगढ़ और फतेहपुर में कांग्रेस के प्रधान जीते

इसी बीच लक्ष्मणगढ़ और फतेहपुर में कांग्रेस पार्टी ने प्रधान पद पर जीत हासिल कर ली है। फतेहपुर में कांग्रेस की भंवरी देवी को 15 में से 9 वोट मिले हैं, जबकि लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस की अनिता कुमारी को 15 में से 11 वोट मिले हैं।

47 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
धोद में प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में तनातनी

धोद पंचायत समिति में प्रधान चुनाव के दौरान सियासी माहौल गरमा गया। भाजपा प्रत्याशी मूलचंद रणवां और निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश बिजारणियां के समर्थक आमने-सामने हो गए और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश बिजारणियां भी मौके पर मौजूद रहे। घटनाक्रम के बाद मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया है।

08:34 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस प्रत्याशी से नामांकन वापसी से पहले भाजपा प्रत्याशी से मुलाकात की

धोद पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सामोता ने नामांकन वापस लेने से पहले भाजपा के प्रधान पद प्रत्याशी मूलचंद रणवां से एकांत में चर्चा का वीडियो सामने आया है।

08:31 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
धोद में कांग्रेस प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन

सीकर जिले की धोद पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव को लेकर राजनीति चरम पर है। आज धोद पंचायत समिति में कांग्रेस से नामांकन कर चुके राजेंद्र सामोता ने नामांकन वापस ले लिया है। यहां भाजपा से मूलचंद रणवां और निर्दलीय ओमप्रकाश बिजारणियां ने नामांकन दाखिल किया है। आपको बता दें कि ओमप्रकाश बिजारणियां भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री हैं।

05:56 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
धोद भाजपा में दो फाड़, ओमप्रकाश बिजारणियां और मूलचंद रणवा ने भरा नामांकन

धोद पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव को लेकर भाजपा में दो प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ओमप्रकाश बिजारणियां प्रदेश नेतृत्व से सिंबल मिलने का दावा कर रहे हैं। वहीं, दूसरे प्रत्याशी मूलचंद रणवां भी पार्टी सिंबल मिलने का दावा कर रहे हैं। दोनों प्रत्याशियों ने प्रधान पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।है।

05:27 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
पलसाना में विधानसभा प्रत्याशी की पत्नी जमना देवी को भाजपा का टिकट

पलसाना पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव के लिए भाजपा ने जमना देवी को प्रत्याशी बनाया है। जमना देवी पलसाना पंचायत समिति के वार्ड नंबर 19 से चुनाव जीत कर आई हैं। जमना देवी गत विधानसभा चुनाव में दांतारामगढ़ से प्रत्याशी गजानंद कुमावत की पत्नी हैं और पहले जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य रह चुकी हैं।

05:25 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मणगढ़, बलारां व नेछवा में कांग्रेस के प्रधान प्रत्याशी घोषित

कांग्रेस ने पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए लक्ष्मणगढ़ से अनिता कस्वां, बलारां से सुभिता फगेडिया व‌ नेछवा से किरण देवी पारीक को प्रत्याशी बनाया है।

05:00 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
खाचरियावास में कांग्रेस के सुरेश कुमार वर्मा ने नामांकन भरा

खाचरियावास पंचायत समिति के वार्ड- 5 से जीते सुरेश कुमार वर्मा ने कांग्रेस से प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

04:56 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
पलसाना में प्रभा देवी कांग्रेस प्रत्याशी

सीकर जिले की पलसाना पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रभादेवी को प्रत्याशी बनाया है। प्रभादेवी पलसाना पंचायत समिति के वार्ड नंबर 18 से चुनाव जीत कर आई हैं।

04:10 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
बलारां में रंजना शर्मा, लक्ष्मणगढ़ में नीतू चौधरी, नेछवा में सुमन रॉयल भाजपा के प्रत्याशी

सीकर जिले में पंचायत समिति प्रधान के चुनाव को लेकर भाजपा ने बलारां में रंजना शर्मा, लक्ष्मणगढ़ में डॉ. नीतू चौधरी और नेछवा में सुमन रॉयल प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगी।करेंगी।

03:50 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
धोद में राजेंद्र सामोता कांग्रेस प्रत्याशी

प्रधान पद के चुनाव के लिए कांग्रेस ने धोद पंचायत समिति में राजेंद्र सामोता को प्रत्याशी बनाया गया है।

    Rajasthan Latest News

    Today Weather Update

    Our Group Site Links