पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
किसान महापंचायत की तैयारियाें काे लेकर गुरुवार काे दादिया टाेल बूथ पर किसानाें की चाैपाल हुई। जिसमें बड़ी संख्या में किसानाें ने पहुंचकर महापंचायत काे सफल बनाने का निर्णय किया। चौपाल में वक्ताओं ने कहा कृषि कानून किसानाें का शाेषण करने के लिए लाए गए है।
अध्यक्षता दौलतपुरा सरपंच दिनेश आर्य, शिवसिंहपुरा सरपंच महावीर सैनी, पालड़ी सरपंच पवन कुमार शर्मा , कुदन सरपंच रामप्यारी सुंडा ,हरि सिंह गढ़वाल ने की । प्रवक्ता बीएल मील ने आंदाेलन की रूप रेखा पर प्रकाश डाला।
पूर्व विधायक पेमाराम ,संयोजक पूरणमल सुंडा, झाबर सिंह घोंसल्या, किशन पारीक, खिंवासर सरपंच प्रतिनिधि रामस्वरूप चलका, धर्मपाल फगेड़िया पोसानी, शिवचंद फगेड़िया पोसानी, पूर्व तहसीलदार ओंकारमल मूंड, पूर्व सरपंच दुर्गा प्रसाद मील, महेश रणवां, बलबीर सिंह चौधरी, तारपुरा सरपंच प्रतिनिधि सुरजीत भींचर, जय प्रकाश पूनिया ,सागर खाचरिया ,रणजीत मील पालड़ी, पूर्व उप निरीक्षक जगन सिंह, गढ़वाल, दिनेश जाखड़ , सुभाष तेतरवाल, तुलसाराम भगत, नेमीचंद मूंड, धर्मपाल झाझड़ीया सहित किसान संगठन के प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधियाें ने संबाेधित किया।
21 तक हाेगी किसान महापंचायत की तैयारियाें काे लेकर ग्राम सभाएं
किसान संयुक्त माेर्चा के बेनर तले 23 फरवरी काे सीकर कृृषि उपज मंडी में हाेने वाली किसान महापंचायत की तैयारियाें काे लेकर 21 तक भी किसान चाैपालाें का आयाेजन जारी रहेगा। किसान नेता किशन पारीक ने बताया कि आंदाेलन काे लेकर फिलहाल टाेल सभाओं का आयाेजन किया जा रहा है।
जिनमें प्रत्येक टाेल नाका इलाके से जुड़े सैंकड़ाें गांवाें में बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधि पहुंचकर आंदाेलन की तैयारियाें काे अंतिम रुप प्रदान कर रहे है। गुरुवार काे ईंट व चेजा पत्थर ट्रेक्टर यूनियन कार्यकारिणी के पदाधिकारियाें ने भी बैठक में पहुंचकर 23 को भारी संख्या में ट्रेक्टर-ट्रॉली लाने का समर्थन किया है।
खिलजी को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) अराजनीतिक के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष झाबर सिंह घोसलिया ने सीकर के माेहम्मद कासिम खिलजी काे प्रदेश उपाध्यक्ष मनाेनीत किया है। खिलजी के मनोनयन पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के सीकर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह जाखड़, झुंझुनू जिलाध्यक्ष राम सिंह डांगी, चूरू जिलाध्यक्ष राम रतन सिहाग, अलवर जिलाध्यक्ष शेर सिंह चौधरी, नागौर जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी,सहित सीकर से सक्रिय सदस्य अशोक मील, शिशुपाल सिंह खरबास, जसबीर चौधरी, वेद प्रकाश राय, सुभाष फगेड़िया, मो. शकील खत्री, करण नेहरा, गिरधारी लाल रणवा, रामदेव रेपसवाल, रिछपाल मलिण्डा, बन्नेसिंह मूण्ड, बलराम नायक, सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई है।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.