ट्रैक्टर की टक्कर से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने दादा के साथ दुकान पर जा रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि,ड्राइवर ने जानबूझकर टक्कर मारी है। पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है।
सीकर के दांतारामगढ़ थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि नदी की ढाणी के पास टोडाराम अपने डेढ़ साल के पोते साहिल के साथ दुकान पर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साहिल को जोरदार टक्कर मार दी। बच्चा कुछ दूरी पर उछलकर जाकर गिर गया। आस-पास के लोगों दादा-पोते को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं टक्कर मारने के बाद ड्राइवर भाग गया। परिवार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है।
बच्चे की मौत से घर में मचा कोहराम
बच्चे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चा सड़क से काफी दूरी पर चल रहा था। इसके बाद भी ट्रैक्टर चालक ने जानबुझकर टक्कर मारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.