पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आठ घंटे की ड्यूटी और मानदेय में 20 प्रतिशत की बढोतरी की मांग को लेकर चल रही 108 और 104 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने रात 8 बजे से चक्का जाम कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांग को कोर्ट ने भी मंजूर करते हुए सरकार को आदेश दिया है, लेकिन अफसर इसे टालते आ रहे है। जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाएगी 108 और 104 एंबूलेंस नहीं चलेगी।
बता दे कि एंबूलेंस एमरजेंसी सुविधा है, इसमें 108 एंबूलेंस को जीवीके ईएमआरआई और 104 एंबूलेंस को मॉडर्न एंबूलेंस सर्विसेज संचालित कर रही है। सीकर में 26 एंबुलेंस 108 और 13 एंबूलेंस 104 की चलती है। जिलाध्यक्ष मुकेश शेषमा का कहना है कि ऐसा नहीं है कि एंबूलेंस का चक्का जाम सीकर में ही है, बल्कि पूरे प्रदेश में हमारी यूनियन ने चक्का जाम करने का फैसला किया है।
कंपनी से हुई बेनतीजा वार्ताशेषमा का कहना है कि यूनियन पदाधिकारियों ने कंपनियों से बातचीत की थी। रात को आठ बजे उनके साथ हुई वार्ता में कोई ठोस हल नहीं निकला, इसके बाद सभी एंबूलेंसकर्मी हड़ताल पर चले गए। अभी कर्मचारी 24 घंटे में दो टीम ही काम कर रही है यानि एक टीम को 12 घंटे से अधिक काम करना पड़ रहा है। वहीं इसके बदले में ओवरटाइम भी नहीं दिया जा रहा।
प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी मांगों को मानने को लेकर पूरे प्रदेश में 108 बंद करने की पहले से तैयारी थी, वार्ता फेल होने के बाद सभी कर्मचारियों ने एंबूलेंस को दफ्तर में खड़ा कर दिया है। वहीं सभी कर्मचारी जयपुर में एकत्र होकर 22 गोदाम स्थित कंपनी दफ्तर पर धरना देंगे।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.