पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सीकर में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बुधवार को पहली बार 100.61 रुपए हो गए। जयपुर में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 99.05 रुपए है। सीकर में सामान्य पेट्रोल कीमत भी 96.80 रुपए पहुंच गया है। सात दिन से दोनों तरह के पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है। सीकर में पेट्रोल बिक्री में प्रीमियम पेट्रोल की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत है।
बुधवार को सामान्य पेट्रोल की कीमत में भी 31 पैसे का इजाफा हुआ। दोनों तरह के पेट्रोल की कीमत में 2 से 3.50 रुपए का फर्क होता है। हाइवे ऑटो पेट्रोल पंप के पार्टनर पंकज जैन ने बताया कि प्रीमियम पेट्रोल 100 रुपए से अधिक पार हो गया है। 17 जनवरी को प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 95.81 रुपए थी। एक मई 2020 को 80.77 रुपए थी।
श्रीनाथ पेट्रोल पंप के निदेशक प्रदीप सिंह ने बताया कि कीमतों में प्रतिदिन 25-30 पैसे का इजाफा हो रहा है। इस साल तेल कंपनियां अब तक 16 बार कीमतें बढ़ा चुकी है। पेट्रोलियम एसोसिएशन के महासचिव सुरेश फागलवा ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार के टैक्सों के कारण कीमतें ज्यादा है। अगर कीमतें इसी तरह बढ़ती रही ताे सामान्य पेट्रोल की कीमत सीकर में भी 100 रुपए तक पहुंच जाएगी।
महंगा होने की 2 वजह
1. कच्चा तेल 13 महीनों में सबसे महंगे स्तर पर है। इस साल कच्चा तेल अब तक 23% तक महंगा हो चुका है। एक जनवरी को ब्रेंट क्रूड का रेट 51 डॉलर प्रति बैरल था। अब यह 63 डॉलर के पार निकल गया है। इसकी वजह दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियों में पॉजिटिव ग्रोथ देखी जा रही है। इससे फ्यूल डिमांड बढ़ी है। 2. केंद्र व राज्य सरकारें टैक्स लगा रही है। एक-दूसरे पर सिर्फ बयान लगाए जा रहे हैं। राजस्थान में सामान्य पेट्रोल पर 36% और डीजल पर 28% वैट लगता है। केंद्र पेट्रोल पर 32.84 रुपए और डीजल पर 31.22 एक्साइज ड्यूटी लगाती है। इनके अलावा राज्य प्रति लीटर 50 पैसे सैफ चार्ज लेती है।
सुबह 6 बजे बदलते हैं भाव
1. 15 जून 2017 से देश में पेट्रोल, डीजल की कीमतें रोजाना आधार पर बदलना शुरू हो गई हैं। इससे पहले इनमें हर तिमाही बदलाव होता था। पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। 2. इंडियन ऑयल कॉर्पो. लि. IOCL के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर, BPCL ग्राहक RSP लिख 9223112222 पर और HPCL कस्टमर HP Price लिखकर 9222201122 पर भेज रेट जान सकते हैं।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.