सीकर से भारत जोड़ो यात्रा में जाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता:19-20 दिसंबर को अलवर में शामिल होंगे, 8 विधानसभा में नुक्कड़ कार्यक्रम

सीकर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेसवार्ता में मौजूद पार्टी पदाधिकारी।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर की रात राजस्थान में प्रवेश करने जा रही है। यात्रा में सीकर जिले के कांग्रेस के कार्यकर्ता 19 और 20 दिसंबर को अलवर जिले में शामिल होंगे। इस संबंध में आज पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता की।

सीकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गिठाला ने बताया कि यात्रा को लेकर सीकर सहित प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहले तो झालरापाटन में यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 19 और 20 दिसंबर को अलवर जिले में सीकर के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।

सुनीता गिठाला ने बताया कि इसके अलावा जल्द ही कांग्रेस पार्टी यात्रा को लेकर जिले भर की 8 विधानसभाओं में नुक्कड़ कार्यक्रम और विधानसभाओं में भी यह यात्रा शुरू करेगी। जिसमें विधायक कार्यकर्ताओं के साथ चलेंगे।

प्रेस वार्ता में सभापति जीवण खां, कांग्रेस सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष गोविंद पटेल,उपसभापति अशोक चौधरी, पीसीसी सदस्य पूर्ण कंवर, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुस्ताक तंवर, किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र गिठाला, कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष रविकांत तिवाड़ी, पार्षद रफीक पठान और अनिल चौधरी मौजूद रहे।