पाटन में शीतलहर और पाले से फसलों में नुकसान:हल्का पटवारियों ने शुरू की विशेष गिरदावरी, किसानों ने जल्द मुआवजा देने की मांग की

पाटन (राजस्थान)2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
सरसों की फसल में पहुंचा नुकसान - Dainik Bhaskar
सरसों की फसल में पहुंचा नुकसान

पाटन क्षेत्र में शीतलहर और पाले से खराब हुई फसलों की विशेष गिरदावरी की जा रही है। जिसके लिए हल्का पटवारी खेतों में जाकर विशेष गिरदावरी कर रहे है।

नुकसान का जायजा लेते अधिकारी
नुकसान का जायजा लेते अधिकारी

खराबे की विशेष गिरदावरी

पाटन तहसीलदार मुनेश सर्वा ने बताया कि हाल ही में शीतलहर और पाले से क्षेत्र में सरसों और अन्य फसलों में काफी नुकसान हुआ है। जिला कलेक्टर के आदेश पर फसल खराबे की विशेष गिरदावरी करवाई जा रही है। हल्का पटवारी अपने अपने हल्के के खेतों में जाकर किसानों के साथ फसल का जायजा लेकर गिरदावरी कर रहे हैं। विशेष गिरदावरी के बाद फसल खराबे की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित इलाके के किसानों को मुआवजा दिलवाने की कार्रवाई की जाएगी।

किसानों ने जल्द मुआवजा देने की मांग की

पटवार हल्का श्यामपुरा पटवारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को श्यामपुरा, हालाला फूटा की ढाणी, भैरूं की ढाणी, ईमलोहा समेत आसपास के खेतों में जाकर किसानों के साथ फसल का जायजा लेकर गिरदावरी की जा रही है। वहीं क्षेत्र के किसानों का कहना है शीतलहर व पाले से सरसों की फसल में 100 फीसदी तक खराबा हो चुका है। सरसों की फसल के दाने फलियों में ही खराब हो गए हैं। अब सरसों की फसल चौपट होने से किसानों को दोहरी झेलनी पड़ेगी। किसानों ने पैसा में मेहनत से फसल को तैयार किया है अब उसे काटने के भी पैसे देने पड़ेंगे।

खबरें और भी हैं...