पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगरपालिका विद्याविहार में मंगलवार को चेयरमैन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हाे गई है। पहले दिन मंगलवार काे एक नामांकन दाखिल हुआ। यहां 25 में से 23 सदस्य निर्दलीय जीतकर आए हैं। ऐसे में निर्दलीयाें का दबदबा है। भाजपा निर्दलीयाें काे साधने में जुटी है। भाजपा की ओर से इसकी कमान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत ने संभाल रखी है। दरअसल विद्याविहार में कांग्रेस ने काेई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा।
भाजपा ने चार प्रत्याशी मैदान में उतारे। उसके दाे पार्षद जीतकर आए है। ऐसे में निर्दलीय चेयरमैन में अहम भूमिका निभा रहे है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव शेखावत भाजपा समर्थित चेयरमैन बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। प्रभारी सुरेश जांगिड़ ने बताया कि चेयरमैन के लिए कमलेश रणवां ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। रोहिताश रणवां की पत्नी भी चेयरमैन की दौड़ में शामिल है। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र झाझड़िया की पत्नी भी चेयरमैन की दावेदारी में आगे है। लेकिन फिलहाल अभी केवल कमलेश रणवां का नामांकन पत्र ही दाखिल हुआ है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.