रींगस में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से शांतिकुंज स्वर्ण जयंती समारोह के तहत रामानंद पाठशाला में चल रहे तीन दिवसीय शक्ति संवर्धन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दौरान दूसरे दिन शनिवार को यज्ञ व संस्कार धार्मिक कार्यक्रमों के बाद शाम को महायज्ञ में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गई।
धार्मिक आयोजन करवाए
यज्ञ के दौरान 24 कुंडों पर यजमानों ने परिवार सहित बैठकर धार्मिक कार्यक्रम करवाए। और संस्थान अध्यक्ष भामाशाह शंभूदयाल शर्मा, राजीव मोहन रिंकू पारीक, गायत्री परिवार सदस्य महेंद्र मोहन पारीक, शिक्षाविद् भूरामल कुमावत, संजय शर्मा, घनश्याम सरोज व श्याम सुंदर शर्मा ने गायत्री मंत्रों के साथ आहुतियां दिलवाईं।
शाम के समय आरती का आयोजन किया
इसके बाद शाम को आरती का आयोजन किया गया। जिसमे यजमानों और क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। हवन के दौरान गायत्री मंत्रों से क्षेत्र का महौल भक्तिमय बना हुआ है। शांति कुंज हरिद्वार से आए संत महात्मा के निर्देशन में धार्मिक कार्यक्रम संचालित है। और प्रवचन देने का कार्य कर रहे है।
कई लोगों ने दी अपनी सेवाएं
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अमित शमा, प्रदीप शर्मा, पार्षद मोतीराम डीएम जांगिड़, महेश अग्रवाल, पंकज गर्ग, किशन सांवलका, घनश्याम सरोज, संजय शर्मा, मोहन लाल जांगिड़, मदन मोहन पारीक, विष्णु जोशी सहित क्षेत्र की अनेक महिलाएं, पुरूष व प्रबुद्धजन सेवाएं दे रहे है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.