पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों का विरोध जारी है। गुरुवार को रींगस के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान से करीब 200 ट्रैक्टरों से सैकड़ों किसानों ने खंडेला तक 35 किलोमीटर तक आक्रोश रैली निकाली। रैली को पंचायत समिति खंडेला के प्रधान गिरिराज सिंह व उप प्रधान डा. शीशराम चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में गुरुवार को राष्ट्रव्यापी रेल रोको आंदोलन के तहत रेलवे स्टेशन पर माकपा पदाधिकारियों के नेतृत्व में किसानों ने करीब 40 मिनट तक मालगाड़ी को रोककर प्रदर्शन किया। सीटू जिलाध्यक्ष कॉमरेड सुभाष नेहरा ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से लागू किए काले कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान रेल रोकने का कार्यक्रम था।
कार्यक्रम के दौरान करीब 12.20 बजे से 1.20 बजे तक 40 मिनट तक मालगाड़ी रोककर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान रेलवे सुरक्षा बल पुलिस थाना प्रभारी नरेश मीणा ने मय जाप्ते के पहुंचकर किसानों से समझाइश की।
इसके बाद किसान रेलवे ट्रैक छोड़कर रेलवे स्टेशन पर बैठ गए। इस अवसर पर गोपाल बाजिया, सूरजभान सिंह धायल, केसाराम धायल, सागरमल, भागचंद लामिया, भगवान सिंह, शंकरलाल बलोदा, मोहन सिंह लांबा सहित अनेक किसान, रेलवे सुरक्षा बल, पुलिस आदि के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर नीमकाथाना में रेलवे ट्रैक पर किसानों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। पूर्व सरपंच गोपाल सैनी ने बताया कि किसानों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी कर कृषि कानून वापस लेने की मांग की।
बाद में चार घंटे तक रेलवे फाटक-76 पर किसानों ने धरना दिया। लेकिन को ट्रेन नहीं आने से ट्रैक पर संचालन बाधित नहीं हुआ। प्रदर्शन में भारतीय किसान सभा के तहसील अध्यक्ष रोशन गुर्जर, कामरेड रामवतार लांबा, ओमप्रकाश गुहाला, मदन काजला, रामनारायण चौधरी, मालीराम नेहरा, जेपी वर्मा, गोवर्धन तेतरवाल, दीपचंद नेहरा, बनवारीलाल वर्मा, सीटू अध्यक्ष विनयप्रकाश सैनी, प्रभुदयाल, सांवरमल, सतीश इंशा, रधुवीर, प्रहलाद महरिया, महेन्द्र बोरख, ग्यारसीलाल सैनी आदि शामिल हुए। पूर्व सरपंच गोपाल सैनी ने बताया कि 23 फरवरी को प्रात: 10 बजे चला टोल बूथ से किसान महापंचायत सीकर के लिए रवाना होंगे। तहसील क्षेत्र के किसान टोल बूथ से अलग-अलग गाड़ियों से किसान महापंचायत के लिए रवाना होंगे।
कृषि कानूनों के खिलाफ अखेपुरा टोल प्लाजा पर किसानों का विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने रेल रोको आंदोलन के तहत पलसाना रेलवे स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने इस मौके पर चंग बजाकर केन्द्र सरकार को बिल वापस लेने के धमाल गीत गाए।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.