पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
तहसील क्षेत्र की एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने और ससुर द्वारा दुष्कर्म किए जाने को लेकर थाने में मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी वर्ष 2018 में आडसर, श्रीडूंगरगढ़ के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसको प्रताड़ित करने लगे। उसे कमरे में बंद कर भूखी रखकर मारपीट तक करते रहते। सात मई, 2020 को उसका पति बाहर गया हुआ था।
रात करीब उसका ससुर कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। ससुर ने इसके बारे में किसी को भी बताने पर धमकी दी। उसने इस बारे में सास को बताया, तो उसने भी ससुर का साथ दिया। उसके बाद जब भी मौका मिलता ससुर उसके साथ दुष्कर्म करता रहता। 30 दिसंबर, 2020 को ससुराल पक्ष के लोग मारपीट कर उसे पीहर छोड़कर चले गए। पिता व माता ने उलाहना दिया, तो ससुराल पक्ष के लोगों पांच लाख रुपए व कार की मांग की।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.