भाजपा की जन आक्रोश यात्रा:श्रीमाधोपुर के डॉ. माधव सिंह को नागौर का बनाया प्रभारी

श्रीमाधोपुर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ राजस्थान के प्रदेश संयोजक डॉ. माधव सिंह को भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का नागौर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के निर्देशानुसार राज्य की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी अभियान के तहत संपूर्ण प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाली जाएंगी।

जिसके कार्यक्रम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए जाएंगे। जिसके सफल क्रियान्वयन हेतु प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है। डॉ. सिंह ने बताया कि नागौर विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने के लिए वे शीघ्र ही नागौर प्रवास कर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और आगामी रूपरेखा तय करेंगे।

खबरें और भी हैं...