पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गांधी चौक स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को सामाजिक प्रवास के विस्तार की बैठक हुई। मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पूनियां ने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इस उप चुनाव में भाजपा के सभी कार्यकर्ता बिना किसी मत भेद के पार्टी के उम्मीदवार के साथ रहेंगे।
जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जनता से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंचस्थ पूर्व विधायक खेमाराम मेघवाल, मंडल अध्यक्ष पवन माहेश्वरी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री सुनील गहलोत, जिला महामंत्री जितेन्द्र शर्मा थे।
कार्यक्रम में बुद्विप्रकाश सोनी, लक्ष्मणराम, मंडल महामंत्री गणेश मण्डावरिया, रामदेवाराम, देवीसिंह, महावीर सिंह, मदनलाल भोभरिया, ओमप्रकाश कानूता, बाबूलाल, डूंगरमल सांखला, मंडल कोषाध्यक्ष विकास सर्राफ आदि उपस्थित थे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.