पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष प्रियंका बानाे व उपाध्यक्ष संताेष स्वामी ने गुरुवार काे पालिका में विधायक नरेंद्र बुड़ानिया के अातिथ्य में कार्यक्रम में पदभार ग्रहण किया। पंडित गोपाल शास्त्री व पंडित नरेश शर्मा ने मंत्राेच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई, जिसके बाद कार्यभार ग्रहण किया।
ईओ अरुण सोनी ने दाेनाें काे पदभार ग्रहण करवाया। इसके बाद विधायक नरेंद्र, प्रधान संजय कस्वा, कांग्रेस निवर्तमान जिला महासचिव अमित बुडानिया, दिनेश सांकरोत, महंत सुरेंद्र सिंह, डाॅ. महेश शर्मा के आतिथ्य में समाराेह हुआ। विधायक ने कहा कि नगरपालिका के माध्यम से शहर में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे। शहर के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष कार्य कराए जाएंगे।
विधायक ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अब तक हुए विकास कार्याें के बारे में भी जानकारी दी। समाराेह में नवनिर्वाचित पार्षदों का भी अभिनंदन किया गया। पालिकाध्यक्ष प्रियंका बानो ने कहा कि सफाई व्यवस्था एवं पानी निकासी की समस्या का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष निर्मला सिंघल ने भी विचार व्यक्त किए।
मौके पर पीसीसी सदस्य पुष्करदत्त इंदौरिया, साहवा निवर्तमान ब्लाॅक अध्यक्ष जयचंद शर्मा, तारानगर निवर्तमान ब्लाॅक अध्यक्ष कृष्ण सहारण, पार्षद जसवंत स्वामी, याकूब तेली, हरिसिंह बेनीवाल, रेखा शर्मा, संतोष पंवार, भागीरथ भामी, सहदेवसिंह भाटी, अदरीश सैय्यद, सुमन, मोहम्मद सुहैल, जुबैदा, बाबू हुसैन कुरेशी, कैलाशचंद्र सैनी, धनेश सैनी, जयनारायण सहारण, जिप सदस्य विमला कालवा, पंस सदस्य मोहरसिंह ज्याणी, थानाराम सैनी, मुंशी खान तेली, चंद्रभान पटीर, गणेश कुमार, मंगल शर्मा, ओम सरावगी, सुरेंद्र सहारण, नथमल कंदोई, गणेश सरावगी, शंभूदयाल कंदोई, भीखमचंद सोनी, मानसिंह सैनी, भगतसिंह भाकर, कुंदन सैनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एलडी जोशी ने किया।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.