आबूरोड युवा कांग्रेस ने आज एक निजी होटल में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भवनीश बारोट का स्वागत किया। पीसीसी सदस्य हीराभाई अग्रवाल ने साफा पहनाकर और प्रधान लीला राम गरासिया ने माला पहनाकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य हिराबाई अग्रवाल ने कहा की लंबे समय से सिरोही जिले में निष्क्रिय पड़े ओबीसी प्रकोष्ठ पर राज्यसभा सांसद नीरज डांगी और प्रदेश अध्यक्ष हरसाय यादव ने भवनीश बारोट की नियुक्ति से नई जान फूंक दी है।
कई पदों पर रह चुके बारोट
आबूरोड पंचायत समिति प्रधान लीलाराम गरासिया ने बताया कि भवनीश बारोट संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। ये आबूरोड युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष, दो बार युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और वर्तमान में नगर पालिका आबूरोड में पार्षद के पद पर है। इन्हें संगठन चलाने का बेहतर अनुभव है। इनकी नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। जिला महासचिव नवीन सांखला ने पिछले कुछ समय से जिले में ओबीसी वोट बैंक कांग्रेस से दूर जा रहा है। जिसे संगठित करने की आवश्यकता थी। जिसे बारोट की नियुक्ति से बल मिलेगा।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष भवनीश बारोट युवा कांग्रेस के विधानसभा महासचिव अजय बंजारा, जोधा सिंह, आशीष अग्रवाल, जिला महासचिव नवीन सांखला, चंद्रशेखर गुर्जर, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चेतन चौहान, गणका सरपंच ललिता देवी, पंचायत समिति सदस्य नीलम राठौड़, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष रमेश बंजारा, सलीम बागवान, सुनील परमार, शकील कुरेशी, रफीक खान, छोगाराम बंजारा, एडवोकेट सुनील, शंकर गरासिया, सुलोचना परमार, नारायण सिंह मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.