सिरोही में राजस्थान पटवार संघ के बैनर तले उपखंड मुख्यालय रेवदर पर मंगलवार सुबह से पटवारी अनशन पर बैठे हुए हैं। पटवारी अपनी कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पटवारी राज्य सरकार के 3 जुलाई और 4 अक्टूबर 2021 को किया गया समझौता लागू करने की मांग कर रहे हैं।
राजस्थान पटवार संघ प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र नेमिवाल के निर्देश पर 22 नवंबर को राजस्थान के सभी उपखंड मुख्यालय पर सुबह 10 बजे से 23 नवंबर की सुबह 10 बजे तक अनशन और धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राजस्थान पटवार संघ की राज्य सरकार के 3 जुलाई और 4 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री के निर्देश पर जो समझौता किया था। उसको सरकार ने पूरी तरह से लागू नहीं किया है। प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र नेमिवाल ने अजमेर में लगातार 14 नवंबर 2022 से भूख हड़ताल रखी थी। जिसमें प्रदेश के हजारों पटवारी अजमेर में धरना दे रहे हैं।
संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक विश्नोई ने बताया कि उनके समझौते की मुख्य मांगे आंदोलन की अवधि में हुए मुकदमों को वापस लेना, कैडर पुनर्गठन कर नए पदों पर भर्ती करना, कोटा संभाग और सवाई माधोपुर में हुए आंदोलन अवधि के अवकाश को उपार्जित अवकाश में परिवर्तन करना, स्थानांतरण नीति का निर्माण और संगठन को कमजोर करने की नियत से दूरदराज के जिलों में किए गए राजस्व कार्मिकों के स्थानांतरण निरस्त किए जाए। राजपत्रित नायब तहसीलदार के पद को राजपत्रित अधिसूचित करते हुए 100 प्रतिशत पदोन्नति और तहसीलदार पद को 50 प्रतिशत भू अभिलेख संवर्ग से पदोन्नति के माध्यम से भरा जाए। समक्ष कैडरों के समान वेतनमान का निर्धारण किया जाए। पटवारी ग्रेड 2800, वरिष्ठ पटवारी ग्रेड पे 3600 किया जाए। भूअभिलेख निरीक्षक से नायब तहसीलदार पद पर कार्य व्यवस्थार्थ के स्थान पर नियमित पदोन्नति करते हुए वरिष्ठ पटवारी से भूअभिलेख निरीक्षक पद पर हुई साल 2022 के पदोन्नति को रिव्यू करते हुए रिक्त होने वाले पदों पर पदोन्नति की जाए।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.