पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कृषि कानूनों के खिलाफ डबलीराठान टोल प्लाजा पर चल रहे किसान आंदोलन का स्वरूप मंगलवार को बदला हुआ नजर आया। यहां सभी किसान पगड़ी बांधकर ही धरने में बैठे थे। कई किसान और प्रतिनिधि पगड़ी बंधवा रहे थे। दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा ने ‘पगड़ी संभाल जट्टा’ का आह्वान करते हुए मंगलवार को पगड़ी बांधने की अपील की थी।
इसी के तहत यहां किसान नेताओं और अधिकांश किसानों ने हरे रंग की पगड़ी बांधी। केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए किसानों ने कानून रद्द करने का मुद्दा उठाया। इस मौके पर हुई बैठक में किसान नेता रामेश्वर वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने बड़े पूंजीपतियों के इशारे काले कानून लागू किए हैं। उन्होंने कहा अब केंद्र की भाजपा सरकार ऐसे ही कानून लेकर आई है। इसलिए हमें संगठित होकर संघर्ष को और तेज करना होगा।
सबसे पहले मक्कासर सरपंच ने बंधवाई पगड़ी तो किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे, कहा-समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद का कानून बनाएं
ग्राम पंचायत मक्कासर के सरपंच बलदेव सिंह सहित विभिन्न किसानों ने धरनास्थल पर पहुंचकर पगड़ी बंधवाई। मौजूद किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कानून रद्द करने और समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद का कानून बनाने का मुद्दा उठाया। इस मौके पर गुरपिंद्र सिंह, करनवीर सिंह, जवाहर सिंह, करनैल सिंह, ओम स्वामी, राधेश्याम, मनप्रीत सिंह, भूचर सिंह, रघुवीर सिंह, अशोक सिहाग, जरनैल सिंह, बोरा सिंह वानर, गुरमीत सिंह, हरविंद्रराय, विक्रम नैण, अमीर खान, लखविंद्र सिंह, पलविंद्र सिंह, शालू चुघ आदि मौजूद रहे।
भास्कर नॉलेज
अंग्रेजी हुकूमत 1907 में काले कानून लेकर आई थी, जिसके खिलाफ शहीदे आजम भगत सिंह के चाचा सरदार अजीत सिंह ने पगड़ी संभाल जट्टा आंदोलन चलाया और अंग्रेजों के खिलाफ करीब 8 महीने से ज्यादा किसान आंदोलन चला। अंत में किसानों की जीत हुई।
हरे रंग की ही पगड़ी क्यों
हरा रंग खुशहाली और हरियाली को दर्शाता है। किसानों की फसलें जब पक कर हरी हो जाती हैं तो चारों तक हरियाली नजर आती है। ऐसे में किसान के चल रहे आंदोलन को देखते हुए हरे रंग की ही पगड़ियां सभी ने पहनी।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.