कीटनाशक दवाई से विवाहिता की तबीयत बिगड़ी:पति के साथ सरसों के खेत में कर रही थी छिड़काव, इलाज के दौरान तोड़ा दम

हनुमानगढ़एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिरानी पुलिस थाना। - Dainik Bhaskar
भिरानी पुलिस थाना।

सरसों की फसल पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव करते हुए महिला की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला हनुमानगढ़ के भिरानी पुलिस थाना इलाके का है।

भिरानी पुलिस थाना के एएसआई जसवन्त सिंह ने बताया कि सरदारपुरा बास की रहने वाली चन्द्रकान्ता (27 ) की मौत हो गई। मामले में मृतका के पति राजेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह और पत्नी 22 दिसंबर को अपने खेत में थे। वह सरसों की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। स्प्रे करते समय कीटनाशक दवा के असर से उसकी पत्नी की हालत खराब हो गई।

​​​​​​​भादरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पांच-छह दिन बाद हालत नाजुक होने पर महिला को भादरा से बीकानेर रेफर किया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंप दिया।